-राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान व देशभक्ति को जागृत करेगा ‘हर घर तिरंगाÓ अभियान: मनोज गोयल
गाजियाबाद। घर-घर तिरंगा अभियान के तहत गुरुवार को राज्य मंत्री नरेंद्र कश्यप कौशांबी और वैशाली के पार्षद मनोज गोयल के आवास पर आए और 13 अगस्त से 15 अगस्त तक घर-घर तिरंगा अभियान के तहत कार्यक्रम की चर्चा हुई। पार्षद मनोज गोयल द्वारा वार्ड में 5000 मकानों पर तिरंगा लगाने का लक्ष्य रखा गया है। मनोज गोयल ने कहा घरों की छत पर लहराता तिरंगा सभी के मन में राष्ट्र भक्ति बढ़ाएगा और इससे राष्ट्र की शक्ति बढ़ेगी। हर घर तिरंगा अभियान में जनजागरूकता के लिये सभी दूर कार्यक्रम भी चल रहे है। इस अभियान के माध्यम से लोगों में राष्ट्रीय ध्वज के संबंध में जागरूकता लाने तथा उनके आचरण में देशभक्ति की भावना जागृत की जायेगी। इस अभियान का हिस्सा बने और घरों पर ससम्मान राष्ट्रीय ध्वज को फहराये।

उन्होंने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव को यादगार बनाने के लिए केंद्र सरकार के ‘हर घर तिरंगाÓ अभियान के बारे में जिला के जन-जन में इस महाअभियान के प्रति जागरूकता फैलाने का कार्य किया जाएगा। इस मौके पर समाजसेवी सुभाष शर्मा, ओबीसी मोर्चा भाजपा उत्तर प्रदेश के मीडिया प्रभारी सौरभ जायसवाल, राम कुमार गोयल, भाजपा नेता अवधेश कटिहार, समाजसेवी दीपक गुप्ता, अजीत नारंग, श्याम सुंदर सिंह, शिव शंकर उपाध्याय, विमला भट्ट, ज्योति वर्मा, एसपी तिवारी, केएल शर्मा, श्यामवीर भदोरिया, दुष्यंत गौतम उपस्थित रहे।















