गाजियाबाद मॉडल से प्रभावित जम्मू के मेयर ने नगरायुक्त महेंद्र सिंह तंवर से गाजियाबाद की सफलता और गाजियाबाद नगर निगम द्वारा लागू की गई योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी ली। गाजियाबाद में योजनाबद्ध तरीके से कराए जा रहे विकास कार्यों की प्रशंसा करते हुए चंद्र मोहन ने कहा कि वह इन योजनाओं को जम्मू नगर निगम में भी लागू करेंगे। जम्मू नगर निगम स्वच्छ भारत मिशन की टीम ने गाजियाबाद के स्पोर्ट्स कॉप्लेक्स, प्लास्टिक प्रबंधन, बर्तन बैंक, तालाबों के जीर्णोद्धार, भू-जल संवर्धन, कचरा निस्तारण के अलावा शहर की कई बड़ी योजनाओं के विषय में गाजियाबाद नगर निगम के अधिकारियों के साथ विस्तार से चर्चा की।
गाजियाबाद। जम्मू के मेयर चंद्र मोहन ने बृहस्पतिवार को स्वच्छ भारत मिशन टीम के सदस्यों के साथ गाजियाबाद पहुंचे। गाजियाबाद मॉडल से प्रभावित जम्मू के मेयर ने नगरायुक्त महेंद्र सिंह तंवर से गाजियाबाद की सफलता और गाजियाबाद नगर निगम द्वारा लागू की गई योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी ली। गाजियाबाद में योजनाबद्ध तरीके से कराए जा रहे विकास कार्यों की प्रशंसा करते हुए चंद्र मोहन ने कहा कि वह इन योजनाओं को जम्मू नगर निगम में भी लागू करेंगे। जम्मू नगर निगम स्वच्छ भारत मिशन की टीम ने गाजियाबाद के स्पोर्ट्स कॉप्लेक्स, प्लास्टिक प्रबंधन, बर्तन बैंक, तालाबों के जीर्णोद्धार, भू-जल संवर्धन, कचरा निस्तारण के अलावा शहर की कई बड़ी योजनाओं के विषय में गाजियाबाद नगर निगम के अधिकारियों के साथ विस्तार से चर्चा की।

गाजियाबाद पहुंचने पर मेयर आशा शर्मा ने जम्मू के मेयर का स्वागत किया। आशा शर्मा के कार्यालय में पीपीटी के माध्यम से एक प्रजेंटेशन दिया गया। इस प्रजेंटेशन में गाजियाबाद के नगर आयुक्त महेंद्र सिंह तंवर ने नगर निगम की आय को प्रभावित करने वाली योजनाओं को बारिकी से रेखांकित किया। प्रजेंटेशन के माध्यम से दिखाया गया कि किस प्रकार कूडृे कचरे से नगर निगम की आमदनी को बढ़ाया जा सकता है और यह योजना किस तरह से प्लास्टिक कचरे के निस्तारण के साथ कूड़ा प्रबंधन में कारगर साबित हो रही है।

गजब गाजियाबाद का हुआ प्रजेंटेशन
पुरानी कमियों को दूर करते हुए गाजियाबाद ने किस प्रकारण नये स्टेंडर्ड सेट किया है इसको लेकर भी एक प्रजेंटेशन दिया गया। नगरायुक्त महेंद्र सिंह तंवर ने जम्मू के मेयर चंद्र मोहन, चेयरमैन एसबीएम हरदीप सिंह, एसबीएम सदस्य यशपाल के समक्ष गजब गाजियाबाद की उपलब्धियों को प्रदर्शित किया।

इस दौरान गाजियाबाद नगर निगम अपर नगरायुक्त शिव पूजन यादव, अपर नगर आयुक्त अरुण कुमार यादव, उद्यान प्रभारी डॉ. अनुज कुमार सिंह, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मिथिलेश, महाप्रबंधक जल आनंद त्रिपाठी, चीफ इंजीनियर एनके चौधरी, एग्जयूकेटिव इंजीनियर देशराज सिंह, एग्जयूकेटिव इंजीनियर जैदी ने अतिथियों को मोमेंटो प्रदान कर उनका स्वागत किया।

गाजियाबाद के योजनाओं की हुई सराहना
जम्मू के मेयर ने गाजियाबाद की योजनाओं की सराहना की गई। उन्होंने बताया कि जम्मू में भी गाजियाबाद की तर्ज पर बर्तन बैंक शुरू किया जाएगा। जम्मू में गाजियाबाद मॉडल को किस तरह लागू किया जाएगा इसको लेकर जम्मू पहुंचने पर रुपरेखा तैयार की जाएगी। गाजियाबाद की मेयर आशा शर्मा और नगरायुक्त महेंद्र सिंह तंवर ने जम्मू से आये अतिथियों को गाजियाबाद शहर का भ्रमण कराया, जिसमें मियावाकी पद्धति से किए जा रहे पौधरोपण को देखा गया।

इसके अलावा गौशाला नंदी पार्क में भी निरीक्षण किया गया। वहां गोबर के इस्तेमाल से दीपक, गमले व खाद इत्यादि बनाया जा रहा है। इस कार्य की अतिथियों ने खूब प्रशंसा की। मेहमान दल ने गार्बेज फैक्ट्री का निरीक्षण भी किया। प्लास्टिक टूरिज्म को लेकर गाजियाबाद नगर निगम के कामकाज से सभी काफी प्रभावित नजर आये।
















