एक फोन पर होगी गंदगी दूर, जयप्रकाश नगर की समस्या का निगम ने किया निस्तारण

-शहर को खूबसूरत और स्वच्छ बनाने में नगर आयुक्त का कार्य सराहनीय: रघुनदंन भारद्वाज

गाजियाबाद। शहर की स्वच्छ एवं सुंदर बनाने के लिए नगर निगम कोई कसर नही छोड़ रहा है। साथ ही शहर की सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए निगम निगम के कर्मचारी दिन-रात कार्य कर संवारने का कर रहे है। पूर्व में जहां शहर की व्यवस्था को लेकर शहरवासी परेशान थे और शिकायत पर कार्रवाई नही होती थी। मगर अब नगर निगम के कार्यों के चलते शहर की व्यवस्था पहले से सुंदर और बेहतर है। यह हम नही बल्कि क्षेत्री की जनता का कहना है। कुछ माह पूर्व जयप्रकाश नगर में पड़ा कूड़े का ढेर एवं लबालब भरे हुए नाले एवं उसके किनारे पडे हुए सिल्ट की समस्या से लोग परेशान थे। क्षेत्रीय निवासी राजू गौतम, पंकज सेन ने इस संबध में गगन एंकलेव आरडब्लूए अध्यक्ष एवं भाजपा नेता रघुनदंन भारद्वाज से वार्ता की।

रघुनदंन भारद्वाज ने समस्या के निस्तारण के लिए तत्काल निगम अधिकारियों से संपर्क किया और समस्या से अवगत कराया। जिसका निगम अधिकारियों ने संज्ञान लेते हुए समस्या का निस्तारण कराया। रघुनदंन भारद्वाज ने कहा कि पूर्व में जयप्रकाश नगर की हालत दयनीय थी। मगर अब नगर आयुक्त के नेतृत्व में शहर का विकास हो रहा है। एक शिकायत पर समस्या का समाधान हो रहा है। गाजियाबाद शहर को कृूड़े एवं जलभराव की समस्या से निजात मिल गई है। अब नाले की सफाई के दौरान पूर्व की तरह नाले से निकलने वाला सिल्ट महीनों पड़ नही रहता है। बल्कि सफाई के उपरांत ही उस सिल्ट का उठान हो जाता है। जिससे लोगों को गंदगी का सामना न करना पड़े। उन्होंने नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ मिथलेश कुमार का आभार व्यक्त किया।