बारिश से फसलें चौपट : केंद्रीय मंत्री ने दिलाया किसानों को भरोसा

गाजियाबाद। जनपद में मूसलाधार बारिश के कारण फसल चौपट होने से प्रभावित किसानों से मिलने के लिए शनिवार को केंद्रीय राज्य मंत्री एवं सांसद वीके सिंह पहुंचे। उन्होंने किसानों से बातचीत करने के अलावा जलभराव की हालत का जायजा लिया। मंत्री सिंह ने कहा कि किसानों को परेशान होने की जरूरत नहीं है। नष्ट फसलों का उन्हें पर्याप्त मुआवजा दिलाया जाएगा।

केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राष्ट्रीय राजमार्ग राज्यमंत्री एवं सांसद वीके सिंह ने मुरादनगर विधायक अजित पाल त्यागी, पूर्व महापौर आशु वर्मा आदि के साथ मुरादनगर क्षेत्र के कई गांवों में पहुंच कर जलभराव की स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान किसानों से फसलों के नष्ट होने के विषय में जानकारी ली गई। वीके सिंह ने कहा कि जलभराव से किसानों की फसलों का नुकसान हुआ है। इसकी भरपाई की जाएगी। जनरल वीके सिंह ने विधायक अजीत पाल त्यागी, पूर्व महापौर आशु वर्मा, एसडीएम मोदीनगर आदित्य प्रजापति,ब्लॉक प्रमुख राजीव त्यागी आदि के साथ क्षेत्र के गांव में हुए जलभराव की स्थिति का जायजा लिया।

बता दें कि तेज बरसात और पीछे से पानी आने के कारण मुरादनगर क्षेत्र के दर्जन भर से अधिक गांवों में जलभराव हो गया है। इससे किसानों की सैकड़ों बीघा फसल नष्ट हो गई है। इसको गंभीरता से लेते हुए जनरल वीके सिंह ने क्षेत्र के गांव खिमावती,काकड़ा बंदीपुर आदि गांव में पहुंचकर पीडि़त किसानों से बात कर उन्हें आश्वासन दिया। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि शासन-प्रशासन किसानों के साथ है।

किसानों की फसलें नष्ट होने के बाद हरसंभव मदद कराई जाएगी। विधायक अजीत पाल त्यागी ने किसानों को आश्वासन दिया कि प्रशासन से हरसंभव मदद कराई जाएगी। जिलाधिकारी राकेश कुमार ङ्क्षसंह के निर्देश पर एसडीएम आदित्य प्रजापति ने तहसीलदार और नायब तहसीलदार को लगाकर पानी निकालने के मशीन लगाई गई है। वहीं,नालों की भी सफाई कराई गई है ताकि बारिश के बाद हुए जलभराव को साफ किया जा सके।