कोरोना से मौत: एसपी ने 10 दवा व्यापारियों को वितरित किए 30 लाख के चेक

गाजियाबाद। कोरोना महामारी में संक्रमित होने से दवा व्यापारियों की हुई मृत्यु के चलते देश-विदेश में दवाई बनाने वाली मैनकाइन्ड कंपनी के जरिए मृतकों के आश्रितों को दवा विक्रेता समिति की ओर से चेक वितरित किए गए। शुक्रवार को नई बस्ती में आयोजित समिति की ओर से कार्यक्रम में पहुंचे मुख्य अतिथि के रूप में एसपी देहात डॉ. ईरज राजा का दवा व्यापारियों ने स्वागत किया। एसपी देहात डॉ. ईरज राजा ने दवा विक्रेता समिति के अध्यक्ष दिनेश सिंघल, महामंत्री प्रदीप राणा, कोषाध्यक्ष देवेंद्र राणा, चेयरमैन प्रदीप चौहान, मोहित गोयल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष रविंद्र चौधरी, योगेश अग्रवाल,ड ीपी राणा,राजकुमार चौधरी, दीपक अग्रवाल,जयदीप गुप्ता, रवि, अरुण चंदेल, प्रमोद भदोरिया, साहिल अरोड़ा, जसकरण मक्कड़, अनुज शर्मा, सुरेंद्र गुप्ता, पंकज अग्रवाल आदि की मौजूदगी में सहयोग के रूप में दवा व्यापारियों को 3-3 लाख रुपए के 10 चेक वितरित किए।
एसपी देहात ने कहा कि कोरोना महामारी के चलते बहुत लोगों ने अपनों को खो दिया। उन्होंने समिति पदाधिकारियों की प्रशंसा करते हुए कहा कि कोविड-19महामारी में दवा व्यापारियों का समाज में बड़ा योगदान रहा है। फार्मा कंपनी मैनकाइन्ड के प्रतिनिधि ऑल इंडिया हेड अनिल खंडूरी एवं सुशील बानाजी ने बताया कि कोविड-19 महामारी के दौरान दवा व्यापारियों की हुई मृत्यु के बाद उनके परिजनों की सहायता के लिए सहयोग के रूप में यह धनराशि कंपनी द्वारा पूरे देश में दी जा रही हैं।सैकड़ों दवा व्यापारियों की मौजूदगी में 3-3 लाख रुपए के 10 चेक यानि की 30 लाख रुपए धनराशि मृतकों के परिजनों को सहायता के रूप में प्रदान की गई।