गाजियाबाद। दिल्ली की सस्ती शराब के खिलाफ आबकारी विभाग की कार्रवाई लगातार जारी है। दिल्ली की शराब का खुमार एक बार फिर से लोगों में चढऩे लगा है। जिसकी पुष्टि इससे हो रही है कि आबकारी विभाग द्वारा लगातार की जा रही कार्रवाई के चलते पिछले कुछ दिनों से दिल्ली से शराब लाने वाले प्रतिदिन आधा दर्जन से अधिक लोग सलाखों के पीछे पहुंच रहे है। इसी कड़ी में एक बार फिर आबकारी विभाग की टीम ने कार्रवाई करते हुए 8 लोगों को दिल्ली की शराब के साथ गिरफ्तार किया है। साथ 6 वाहन को जब्त किया है।

जिला आबकारी अधिकारी राकेश कुमार सिंह ने बताया कि रविवार देर रात आबकारी निरीक्षक अखिलेश वर्मा, आशीष पाण्डेय, राकेश त्रिपाठी, त्रिवेणी प्रसाद मौर्य, त्रिभुवन सिंह हयांकी की संयुक्त टीम द्वारा दिल्ली बॉर्डर, खोड़ा, ट्रांसपोर्ट नगर चेक पोस्ट, लोनी-बागपत रोड़ एवं ईडीएम मॉल के पास चेकिंग की गई। चेकिंग के दौरान खोड़ा में गज्जि भाटी गेट के पास हीरो होंडा डीलक्स बाइक पर परिवहन करते हुए 24 बोतल कोरोना के साथ अभिकल पुत्र सुनील एवं अंशुल पुत्र नरेंद्र को गिरफ्तार किया गया।

खोड़ा अम्बेडकर गेट पर चेकिंग के दौरान टीवीएस स्कूटी से परिवहन करते हुए 48 पौवे मैकडॉवेल नंबर-01 दिल्ली मार्का के साथ अंकित पुत्र शंभू नाथ को गिरफ्तार किया गया। ट्रांसपोर्ट नगर चेक पोस्ट पर चेकिंग के दौरान टीवीएस अपाचे बाइक पर परिवहन करते हुए 4 बोतल मैजिक मोमेंट दिल्ली मार्का के साथ डेविड पुत्र सुरेश को गिरफ्तार किया गया। दिल्ली बॉर्डर पर चेकिंग के दौरान हीरो स्प्लेंडर बाइक पर परिवहन करते हुए 24 केन किंगफिशर बियर एवं 6 बोतल इम्पीरियल ब्लू दिल्ली मार्का के साथ संदीप पुत्र रामपाल को गिरफ्तार किया।

दिल्ली बागपत रोड पर शांतिनगर गेट के पास रोड चेकिंग के दौरान मोहित पुत्र रामवीर निवासी नाईपुरा लोनी को हीरो स्प्लेंडर प्लस बाइक पर परिवहन करते हुए 48 पौवा विदेशी मदिरा रॉयल ग्रीन ब्रांड फॉर सेल दिल्ली के साथ गिरफ्तार किया गया। इसी क्रम में संजय पुत्र राजू निवासी बाल्मीकि बस्ती झिलमिल कॉलोनी शाहदरा दिल्ली के पास से रॉयल स्टैग ब्रांड के 48 पव्वे बरामद हुए। अमित पुत्र कैलाश चंद्र निवासी बलबीर नगर शाहदरा दिल्ली को होंडा एक्टिवा स्कूटी पर परिवहन करते हुए एपिसोड ब्रांड की 2 पेटी कुल 96 पौवों के साथ गिरफ्तार किया गया। पकड़े गए आरोपी सस्ती शराब के चक्कर में अवैध शराब का कारोबार कर रहे थे। जिन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

उन्होंनें बताया पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए जेल भेजा गया। साथ पकड़े गए आरोपियों से बरामद वाहन को सीज कर दिया गया है। दिल्ली एवं अन्य राज्यों की शराब का कारोबार बिल्कुल भी बर्दास्त नही किया जाएगा। सस्ती शराब के चक्कर में जीवन के साथ खिलवाड़ न करें। अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
















