-डीपीसी होने पर निगम कर्मचारी संघ ने नगर आयुक्त का किया धन्यवाद
-2008 के बाद नहीं हुआ पुराने रिकॉर्ड का निस्तारण, नगर आयुक्त ने कार्यवाही करने के दिए निर्देश
गाजियाबाद। शहर और निगम हित को लेकर शुक्रवार को नगर निगम के यूनियन पदाधिकारी द्वारा नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में कई बिंदुओं पर चर्चा हुई। नगर निगम कर्मचारी संघ के अध्यक्ष रविंद्र और अन्य पदाधिकारी द्वारा नगर आयुक्त व टीम का डिपार्मेंटल प्रमोशन की कार्यवाही को रफ्तार देने पर आभार व्यक्त किया। कर्मचारी को किसी प्रकार परेशानी ना हो विभागीय अधिकारियों को नगर आयुक्त द्वारा विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए गए। नगर निगम कर्मचारी संघ द्वारा समय-समय पर नगर आयुक्त व अन्य अधिकारियों के साथ मिलकर कर्मचारी हित में लगातार कार्य कराया जा रहा है। विषय डीपीसी का हो या कर्मचारी का नियम अनुसार पीएफ व अन्य सभी पर समय सीमा के क्रम में कार्यवाही हो रही है। जिस पर नगर आयुक्त का बेहतर कार्य करने के लिए धन्यवाद जताया गया।
नगर आयुक्त द्वारा उपस्थित कर्मचारियों और अधिकारियों से पुराने रिकॉर्ड के निस्तारण को लेकर चर्चा की। जिसमें वर्ष 2008-09 में निगम के पुराने रिकॉर्ड के निस्तारण की कार्यवाही की गई थी। उसके बाद किसी प्रकार पुराने रिकॉर्ड निस्तारण की कार्यवाही नहीं हुई है और पर्याप्त स्थान न होने की वजह से पुराने रिकॉर्ड को नियमानुसार कार्यवाही करते हुए शासन आदेश के क्रम में निस्तारित करने के लिए नगर आयुक्त द्वारा निर्णय लिया गया। अपर नगर आयुक्त अरुण कुमार यादव को कमेटी बनाते हुए सभी विभागीय अधिकारियों से समन्वय करते हुए पुराने रिकॉर्ड को निस्तारित करने के लिए कहा गया। अधिकारियों और कर्मचारियों की बैठक में निगम हित के साथ-साथ शहर हित पर भी विशेष रूप से चर्चा हुई। जिसमें नगर आयुक्त द्वारा यूनियन के सभी पदाधिकारी को भी एकजुट होकर शहर हित में कार्य करने के लिए मोटिवेट किया। पॉलिथीन मुक्त अभियान हो या फिर टैक्स सभी में अभियान के रूप में कार्य करने के लिए निर्देश दिए।

















