मकर संक्रांति पर लगे भंडारे में श्रद्धालुओं ने चखा खिचड़ी प्रसाद

  • अखिल भारतीय औद्योगिक एवं व्यापार महासभा द्वारा भंडारे का आयोजन

गाजियाबाद। मकर संक्रांति पर्व पर कई स्थानों पर खिचड़ी के भंडारे के स्टॉल भी लोगों ने लगाए थे। भंडारे में काफी संख्या में श्रद्धालु खिचड़ी के प्रसाद लेते दिखे। इस प्रकार के भंडारे कई स्थानों पर लगे मिले। मकर संक्रांति पर अखिल भारतीय औद्योगिक एवं व्यापार महासभा ने मंगलवार को आंबेडकर रोड पर भंडारे का आयोजन किया। शहर विधायक संजीव शर्मा एवं पूर्व विधायक सुरेंद्र मुन्नी ने भंडारे का शुभारंभ करते हुए लोगों को प्रसाद ग्रहण कराया। इस दौरान व्यापार महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रविंद्र चौहान और राष्ट्रीय प्रवक्ता इंद्रजीत सिंह टीटू ने भंडारे में सहयोग करते हुए मकर संक्रांति पर सभी शहरवासियों को बधाई दी। राष्ट्रीय लोकदल के खेल प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री निरपाल चौधरी भी भंडारे में मुख्य रूप से पहुंचे।

व्यापार महासभा के राष्ट्रीय महासचिव विजय कौशिक ने सभी अतिथियों का स्वागत किया और प्रसाद वितरण कराया। आंबेडकर रोड के बाद व्यापार महासभा के पदाधिकारी ने रेलवे स्टेशन रोड पर भी भंडारा लगाया। जिसमें मुख्य रूप से संरक्षक चौधरी तेजपाल सिंह, राष्ट्रीय प्रवक्ता इंद्रजीत सिंह टीटू, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हरीश मल्होत्रा, शुभम गुप्ता प्रदेश अध्यक्ष, प्रदेश संयोजक संजीव अरोड़ा, पार्षद नीरज गोयल, संतोष कौशिक, योगेन्द्र कौशिक, विजय कौशिक, पूर्व ब्लॉक प्रमुख संतोष यादव, राष्ट्रीय सचिव राजेश बंसल, राष्ट्रीय महासचिव मधु शर्मा, कानूनी सलाहकार विनीत गौड़, दिनेश शर्मा, चिंटू युवा महानगर अध्यक्ष संगठन सलाहकार नौशाद प्रिंस, एसपी कपूर, रालोद के प्रदेश सचिव ओडी त्यागी, जिला महासचिव प्रदीप त्यागी, अजय चोपड़ा, आंबेडकर मार्केट के अध्यक्ष राजीव बनवारी लाल, कराटे वेलफेयर सोसाइटी के महासचिव राजीव मुंडेलवाल, नीलम, ज्योति, गौरव, अंशु आदि उपस्थित रहे।