गाजियाबाद। वी केयर एनजीओ के सहयोग से अर्बन हैल्थ पोस्ट कोटगांव में शुक्रवार को सेनेटेरी पेड और सूट एवं साड़ी का जरूरतमंद महिलाओं को वितरण किया गया। एनजीओ की मुख्य सदस्य रेशु मिश्रा औैर तनुश्री बोस ने प्रशासन के सहयोग से कार्यक्रम सम्पन्न किया गया। रेशु मिश्रा ने बताया कि माहवारी एक ऐसा विषय है। जिस पर हमारे समाज में बात करने में महिलाओं को संकोच होता है। संकोचित अवधारणा को छोड़कर इस विषय के संदर्भ में विशेष जागरूकता की आवश्यकता है। इस दौरान जरूरतमंद 30 महिला एवं युवतियों को साडी एवं सूट दिया गया। इसके साथ 50 महिलाओं को सेनेटरी पेड वितरित किया गया।
सीनियर मेडिकल ऑफिसर डॉ. पवन कुमारी ने बताया कि माहवारी बीमारी नहीं है। स्वच्छता की अनिवार्यता है। मासिक माहवारी के संदर्भ में रूढि़वादी मान्यताएं है। सैनेटरी पैड उपयोग कर स्वयं बालिकाओं को भविष्य में होने वाली समस्या और संक्रमण से बचाया जा सकता है। सैनेटरी पैड को उपयोग के पश्चात फेंके नहीं। बल्कि गड्डे में दबा दे या सेनेटरी पैड और डायपर को कचरा गाड़ी के अलग बॉक्स में डाले। इधर-उधर फेंकने से बीमारियां फैलती है। सैनेटरी पेड का उपयोग व निष्पादन ही प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कोरोना से बचाव के लिए अभी भी सतर्कता बरतने की जरूरत है। कोरोना की फस्र्ट डोज लेने के बाद सेंकेड डोज भी ले और कोरोना की लड़ाई का हिस्सा बनेें। आपकी सतर्कता एवं जागरूकता ही असली बचाव है। बाहर निकलने से पहले मास्क का उपयोग करें।
















