गाजियाबाद। सरदार इन्द्रजीत सिंह टीटू ने पंजाबी समाज से अपील की कि वर्ष 2022 में प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर एकजुट हों। कोई भी मुख्य राजनीतिक दल राष्ट्रीय लोकदल, समाजवादी पार्टी, बहुजन समाज पार्टी, भारतीय जनता पार्टी व कांग्रेस किसी पंजाबी चेहरे को टिकट देती है तो समाज के सभी लोग तन-मन-धन से उसके साथ खडें हों और उसे विजयी बनाने का काम करें। इन्द्रजीत सिंह टीटू ने कहा कि हमें दूसरे समाज की एकजुटता को देखते हुए कुछ सीखना चाहिए। वैश्य समाज के लोग किसी भी पार्टी में पदाधिकारी हों, वे अपने समाज के साथी की हर तरीके से मदद करते है। हमें भी अपने पदों से ऊपर उठकर अपने पर्सनल स्वार्थों से ऊपर उठकर एकजुटता दिखानी होगी और पंजाबी समाज के लोगों का सहयोग करना होगा, तभी हम आगे बढ़ पाएंगे। एकजुटता ना हो पाने के कारण ही पिछले 54 साल से हम अपने किसी बीच के साथी को ना तो विधायक और ना सांसद ही बना पाए। आपसी बंटवारे के चलते नगर निगम के चुनाव में पार्षद के टिकट भी हमें कम ही मिलते हैं। जब चुनाव का समय होता है तो हम अपने स्वार्थों को महत्व देते हुए समाज के लोगों की मदद नहीं कर पाते और ना ही दूसरे से मदद ले पाते हैं। हमारे आपसी बंटवारे की वजह से दूसरे लोग आगे बढ़ जाते हैं और हम वही किसी का किसी के पीछे खड़े नजर आते हैं। पंजाबी समाज के बुजुर्ग मुखिया हैं तय करें कि समाज का कौन सा ऐसा व्यक्ति है जो चुनाव लडना चाहता है और वह किस राजनीतिक पार्टी में सेवाएं कर रहा है। हम सबको अपना धर्म समझते हुए उसकी मदद करनी है। हम सब में से जो भी पंजाबी समाज का व्यक्ति टिकट मांग हो या टिकट की लाइन में हो वह भले ही किसी भी राजनीतिक दल से हो, हम सबको मिलकर उसकी मदद का संकल्प लेना चाहिए। अपने मन में धारणा रखनी चाहिए कि हम अपने स्वार्थों को पीछे रखेंगे और समाज के लोगों की मदद करेंगे। ऐसा सब कुछ करने से ही हम अपनी पार्टी जिसमें हमारी आस्था है या हम जिस भी राजनीतिक दल में काम कर रहे हैं अपने लिए सम्मान ले पाएंगे और पार्टी भी हमारी ताकत को देखते हुए सम्मान देने के लिए सोचेगी। हम लोग विशेष ध्यान रखें और अपने मन में यह संकल्प ले कि जिस विधानसभा पर भी पंजाबी समाज का व्यक्ति चुनाव लड़ रहा हो उसकी मदद करेंगे।
















