दीपावली बाद सीएनजी मशीन से होगा कुत्तों का अंतिम संस्कार

-नगर निगम ने तेज किए प्रयास, बड़ी समस्या से मिलेगी निजात

गाजियाबाद। शहर में कुत्तोंं के शवों की सीएनजी मशीन से अंतिम संस्कार की प्रक्रिया दीपावली पर्व के बाद प्रारंभ हो जाएगी। नगर आयुक्त महेंद्र सिंह तंवर की पहल पर पालतू एवं लावारिस कुत्तों के शवों का अंतिम संस्कार सीएनजी मशीन से शुरू कराने की योजना पर तेजी से काम चल रहा है। अगले माह यानी नवंबर में सीएनजी मशीन के जरिए अंतिम संस्कार की प्रक्रिया आरंभ हो जाएगी। नंदी पार्क गौशाला (नंदग्राम) के पास एनिमल बर्थ कंट्रोल सेंटर के नजदीक कुत्तों के शवों का अंतिम संस्कार करने के लिए अंत्येष्टि स्थल के निर्माण का काम नगर निगम प्रारंभ कराएगा। अंत्येष्टि स्थल बनाने के लिए 2 कमरों का ठेकेदार द्वारा निर्माण किया जा रहा हैं। नगर निगम द्वारा यहां पर 14 लाख रुपए की लागत से इस अंत्येष्टि स्थल का निर्माण किया जाएगा। इसमें सीएनजी मशीन से कुत्तों का अंतिम संस्कार किया जाएगा।

नगर निगम के पशु चिकित्सा एवं कल्याण अधिकारी डॉ. अनुज कुमार सिंह ने बताया कि नंदी पार्क में कुत्तों के सेंटर के पास ही अंतिम संस्कार के लिए 2 कमरों का निर्माण किया जा रहा है। यहां पर करीब 85 फीसदी निर्माण कार्य पूरा हो गया है। सीएनजी मशीन तैयार है। उम्मीद है कि दीपावली बाद कुत्तों का सीएनजी मशीन से अंतिम संस्कार होना शुरू हो जाएगा। शहर में कुत्तों के अंतिम संस्कार को लेकर जगह न होने पर विवाद की स्थिति उत्पन्न होती है। इसलिए अंत्येष्टि स्थल तैयार करने की योजना बनाई गई। एबीसी सेंटर के पास ही नगर निगम की जमीन पर अंत्येष्टि स्थल बनाया जाएगा। शहर में कई जगह कुत्तों के काटने के मामले बढ़ रहे हैं।

वसुंधरा,अर्थला,बालाजी विहार, विजयनगर, सिहानी, कौशांबी, िसद्धार्थ विहार, इंदिरापुरम आदि क्षेत्र शामिल हैं। नगर निगम ने इस कार्य का ठेका पीएफए को दिया है, लेकिन शिकायत करने पर अनसुना कर दिया जाता है। पशु चिकित्सा एवं कल्याण अधिकारी डॉ. अनुज कुमार सिंह ने बताया कि कुत्तों का सीएनजी मशीन से अंतिम संस्कार होने से राहत मिलेगी। इसके लिए शुल्क भी देना पड़ेगा। यहां पर कार्य के लिए एक समिति बनाई जाएगी। इसमें सिर्फ लावारिश कुत्तों का अंतिम संस्कार नि:शुल्क किया जाएगा। बाकी कुत्तों का अंतिम संस्कार करने के लिए शुल्क देना पड़ेगा। दीपावली बाद सेंटर को चालू कर दिया जाएगा। इसके बाद कुत्तों के अंतिम संस्कार होने शुरू हो जाएंगे।