शहर में डोर-टू-डोर चार कैटेगरी में सड़कों से उठेगा कूड़ा

-शहर को कचरा मुक्त बनाने के निगम ने की शहरवासियों से अपील
-कूड़ा कलेक्शन के लिए बढ़ी गाडिय़ा और रिसायकल के लिए चार कैटेगरी में बांटा गया बॉक्स

गाजियाबाद। शहर को कचरा मुक्त बनाने और व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के लिए नगर निगम हर एक दिन नए-नए कदम उठा रहा है। नगर निगम द्वारा डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन को और बेहतर बनाने के लिए एक नई सुविधा उपलब्ध कराई गई है। जिससे शहर को कचरा मुक्त करने में सहयोग मिलेगा।
कूड़ा कलेक्शन के लिए गाडिय़ों में बनाई गई व्यवस्था जोकि ना केवल कूड़ा कलेक्शन करेगी, बल्कि कचरे को अलग-अलग पृथक्करण को भी बढ़ावा देगी। नगर निगम ने डोर टू डोर कलेक्शन के लिए वाहनों को भी बढ़ाया है। गाडिय़ों में ठोस अपशिष्ट कचरे को इस बार 4 कैटेगरी में बांटा गया है। गीले कचरे के लिए हरा डिब्बा, सूखा कचरा के लिए नीला डिब्बा, हजार्ड्स (बैटरी बल्ब इत्यादि) के लिए लाल डिब्बा और पीले डिब्बे का इस्तेमाल सेनेटरी (नैपकिन-डायपर, मास्क) डालने के लिए किया जाएगा। जिसका रीसायकल करने में नगर निगम को सहूलियत मिलेगी।
मेयर आशा शर्मा, नगर आयुक्त महेंद्र सिंह तंवर और निगम अधिकारियों द्वारा डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन तथा कचरा पृथक्करण अभियान को लेकर जन जागरण अभियान लगातार किया जा रहा है, जिससे शहर वासियों को अपने घर का कचरा किस प्रकार अलग-अलग करके गाजियाबाद नगर निगम को सौंपना है इसके बारे में विशेष रुप से जानकारी दी जा रही है। मगर यह अभियान तभी सार्थक साबित हो जब शहर के जिम्मेदार लोग इस मुहिम को सफल बनाने में अपना योगदान देंगे।

कचरा पृथक्करण की गाडिय़ों में सुविधाएं तथा जन जागरूकता
नगर आयुक्त महेंद्र सिंह तंवर द्वारा शहर का निरीक्षण करने के दौरान डोर टू डोर कचरा कलेक्शन के लिए गाडिय़ों का जायजा लिया गया। नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ मिथिलेश के नेतृत्व में समस्त वार्डों में डोर टू डोर कलेक्शन वाहनों को बढ़ाया गया है। ताकि शहर वासियों को कूड़ा कलेक्शन में सुविधा दी जा सके।

नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ मिथिलेश कुमार ने बताया कि डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन गाडिय़ों की सुविधा शहर को देने का उद्देश्य केवल घरों का कचरा उठाना है। मगर डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन गाड़ी केवल मोहल्ले तक ही उपलब्ध कराने की व्यवस्था कराई गई है। ना की किसी व्यक्ति विशेष के दरवाजे से या उनके घरों के अंदर जाकर कूड़ा उठाने की व्यवस्था बनाई गई है। उक्त व्यवस्था में डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन गाड़ी टीम सहित मोहल्ले में एक स्थान पर खड़ी होगी। जहां पर शहरवासी उस में दर्शाए गए डस्टबिन के अनुसार अपना कचरा अलग-अलग करके डाल सकते हैं। ताकि कचरे को वहां से सही स्थान पर पहुंचाया जा सकें। प्रतिदिन गाड़ी का समय निर्धारित किया हुआ है शहर वासियों की सुविधा को और बढ़ाते हुए एक ऐप का भी आयोजन किया जा रहा है। ताकि शहर निवासियों को गाड़ी की लोकेशन की जानकारी पहले से उपलब्ध हो सकें तथा उसी अनुसार अपना कचरा गाड़ी तक लाने में शहरवासियों को सुविधा मिल सकें। गाडिय़ों पर ड्राइवर के अलावा शहर वासियों की मदद के लिए एक हेल्पर भी रखा गया है, शहर वासियों को अपना कचरा अलग-अलग करने के लिए अपने घरों में डस्टबिन लगाने के लिए अपील की गई है, ताकि गाड़ी अपने निर्धारित समय अनुसार आकर उनके डस्टबिन का कचरा लेकर अपनी गाड़ी में डाल सुविधा दे सकें। नगर निगम द्वारा अपील की गई कि आवासीय एवं व्यावसायिक प्रतिष्ठान द्वारा अपने आवास एवं प्रतिष्ठानों में प्रतिदिन उत्सर्जित ठोस अपशिष्ट को चार हिस्सों में (गिला सूखा हजार्ड्स सेनेटरी) करके संचालित डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन गाडिय़ों में डालें। नगर निगम का कोई भी कर्मचारी घर के अंदर जाकर कूड़ा लाने के लिए जिम्मेदार नहीं है। कूड़ा गाडिय़ों तक अपने कचरे को अलग-अलग करके उपलब्ध कराने की जिम्मेदारी शहर वासियों की है तथा ठोस अपशिष्ट प्रबंधन 2016 के नियम अनुसार अपना कचरा अलग-अलग करके उपलब्ध कराने के लिए अपील की गई है। डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन वाहन मोहल्ले बाजार में आपके क्षेत्र में निर्धारित स्थान पर ही उपलब्ध होंगे तथा घरों के अंदर से कचरा गाड़ी हो तक लाने की जिम्मेदारी शहरवासियों की है। गाडिय़ों के आवागमन की जानकारी के लिए ऐप की व्यवस्था नगर निगम द्वारा जनपरी 2022 में की जाएगी।

कहीं और कूड़ा न डालने की अपील
नगर निगम द्वारा अपने प्रतिष्ठानों अपने आवासीय क्षेत्रों में डस्टबिन घरों के अंदर दुकानों के अंदर लगाने की अपील की गई है। साथ ही नगर निगम के अलावा किसी प्राइवेट कूड़ा उठाने वाले को कूड़ा ना देने की भी अपील की गई है। क्योंकि उनके पास कचरे को डालने के लिए कोई स्थान नही होता है। जिससे शहर की स्वच्छता को खराब कर सकता है। उनके द्वारा कहीं भी कचरा डालकर शहर में गंदगी फैलाने का कार्य नासमझी के आधार पर किया जा रहा है नगर निगम की गाडिय़ों को ही अपना कचरा उपलब्ध कराएं।