गाजियाबाद। कोरोना संक्रमण की दुसरी लहर में लोगों को बचाने के लिए सीनियर मेडिकल ऑफिसर डॉ. पवन कुमारी द्वारा किए गए उत्कृष्ठ कार्य के लिए शनिवार को यूपीएच सी पंचवटी में वी केयर एनजीओ द्वारा सम्मन्नित किया गया। इस मौके पर रचना अग्रवाल, पल्लवी गुप्ता, रेशू मिश्रा, तनुश्री एवं प्रशांत, विपिन गौड़, भुवनेश, सीमा द्वारा किशोरियों को सैनेट्री पेड वितरित किया गया। डॉ. पवन कुमारी ने मासिक धर्म के दौरान स्वच्छता के प्रति जागरूक किया।
डॉ. पवन कुमारी ने कहा वैश्विक महामारी के दौरान स्वास्थ्य विभाग के सभी कर्मियों ने अपने कर्तव्यों का बखूबी निर्वहन किया और दिन रात मेहनत कर सारणवासियों को खतरनाक महामारी से बचाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। हर किसी ने बिना डरे वक्त छुट्टी लिए दिन रात ड्यूटी की है। कर्मियों को प्रोत्साहित करने से उनके कार्य करने में अभिरुचि होती है तथा उनका आत्मविश्वास बढ़ता है।
उन्होंने कहा आम तौर पर ग्रामीण क्षेत्रो में किशोरी बालिकाओं एवं महिलाओं के द्वारा महावारी के समय कपड़ा उपयोग में लाया जाता है। क्योंकि कि उनके लिए सेनेटरी पैड की उपलब्धता नहीं है और उनमें जागरूकता की भी कमी है। इसलिए ज्यादातर हेल्थ कैंपों में सफेद पानी आना, खुजली होना और संक्रमण अधिक बढऩे पर गर्भाश्य का कैंसर जैसी समस्याएं सामने आती हैं। इनको व्यक्तिगत स्वच्छता के बारे में जागरुक करने के साथ साथ उनको सेनेटरी पैड भी निशुल्क उपलब्ध कराया जा रहा है।
















