केंद्रीय मंत्री नकवी को ईद की मुबारकबाद दी

नई दिल्ली। मौलाना आजाद एजुकेशन फांउडेशन के उपाध्यक्ष सरदार एस.पी. सिंह ने ईद-उल-अजहा (बकरीद) के मौके पर दिल्ली में केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी को पुष्पगुच्छ भेंट कर ईद की मुबारकबाद दी। इस अवसर पर नकवी ने कहा कि कोरोना प्रोटोकॉल को ध्यान में रख कर ईद-उल-अजहा की नमाज घर पर अदा कर देशवासियों और पूरी दुनिया की मानवता की सेहत-सलामती की दुआ मांगी।

उन्होंने कहा कि सरकार का भरपूर सुविधा-संसाधन एवं समाज की सावधानी-संयम ही कोरोना के कहर से देश को मुक्ति दिला सकता है। इससे बचाव के लिए मास्क पहनना, हाथों को सैनिटाइज करना व शारीरिक दूरी रखने के साथ-साथ टीकाकरण कराना बहुत जरूरी है। उधर, केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री व मौलाना आजाद एजुकेशन फांउडेशन के अध्यक्ष मुख़्तार अब्बास नकवी को राज्यसभा में भाजपा द्वारा उप-नेता नामित किए जाने पर फांउडेशन के उपाध्यक्ष सरदार एस.पी. सिंह ने शीर्ष नेतृत्व व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया है। सिंह ने कहा कि नकवी गत 25 सालह से संसदीय परंपराओं से परिचित हैं, विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं से भी उनके अच्छे संबंध हैं और अपनी योग्यता के कारण वाजपेयी सरकार में भी अलग-अलग मंत्रालयों में मंत्री के रूप में कार्य कर चुके हैं।