भावुक पल: नगर निगम कर्मचारियों को दी गई विदाई

गाजियाबाद। नगर निगम सभागार में तीन कर्मचारियों के रिटायरमेंट पर मेयर एवं नगर आयुक्त ने प्रशस्ति पत्र प्रदान कर विदाई दी। शनिवार को नगर निगम सभागार में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। अपर नगर आयुक्त आरएन पांडे के स्टेनो हरिकिशन शर्मा, जोनल सेनेटरी ऑफिसर दिनेश अग्रवाल एवं निर्माण विभाग सहायक अभियंता निर्माण ईश्वर चंद यादव के रिटायरमेंट पर मेयर आशा शर्मा एवं नगर आयुक्त महेंद्र सिंह तंवर ने प्रशस्ति पत्र और उपहार भेंट करते हुए उनके द्वारा किए गये कार्यो की सराहना की। वहीं नगर निगम के अधिकारियों ने कर्मचारियों को पुष्प भेंट की। सेवानिर्वत होने पर निगम कर्मचारियों ने अपने अनुभवों को साझा किए। मेयर ने कहा कि अपने जीवन का आधा समय आपने निगम प्रशासन को दिया है, आने वाला समय आपका और भी बेहतर हो, निगम परिवार ऐसी कामना करता है, सेवानिवृत्त के बाद कभी भी कोई परेशानी होने पर निगम परिवार सदैव आपके साथ होने का भरोसा दिलाया गया है। नगर आयुक्त महेंद्र सिंह तंवर ने सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों ने निगम के हर कठिन परिस्थितियों में काम करते हुए कई उपलब्धियां हासिल किए है जिसके लिए उन्होंने सभी को धन्यवाद ज्ञापित किए। इस दौरान नगर निगम कर्मचारी महासंघ अध्यक्ष नैन सिंह व अन्य पदाधिकारियों द्वारा मिलकर प्रशस्ति पत्र भेंट किया। इस मौके पर अपर नगर आयुक्त आरएन पांडे, प्रमोद कुमार, शिवपूजन यादव, मुख्य कर निर्धारण अधिकारी डॉक्टर संजीव सिन्हा, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ मिथिलेश कुमार ,जोनल स्वास्थ्य अधिकारी दिनेश कुमार अग्रवाल, जोनल प्रभारी राजवीर सिंह, कर निर्धारण अधिकारी अनिल कुमार अरुण, कर अधीक्षक बनारसी दास, मुख्य अभियंता, मोइनुद्दीन, अधिशासी अभियंता देशराज, महाप्रबंधक जल योगेश कुमार, सहायक अभियंता ओम प्रकाश, पशु चिकित्सा कल्याण अधिकारी डॉ अनुज कुमार, जोनल प्रभारी सुनील राय, सुधीर शर्मा, हरी किशन गुप्ता, कर अधीक्षक झमन सिंह, शीतल गुप्ता, गजेंद्र सिंह, उद्यान निरीक्षक अजय हरित उपस्थित रहे।