चार वर्ष में प्रदेश का हर गरीब योजनाओं से लाभन्वित: अतुल गर्ग

-लाभार्थियों को विभिन्न योजनाओं के बांटे टूल किट, प्रमाण पत्र

गाजियाबाद। वर्तमान सरकार के 4 वर्ष पूर्ण होने पर जनपद की सदर तहसील में शनिवार को कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान पात्र लाभार्थियों को विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत टूल किट एवं प्रमाण पत्र वितरित किए गए। उप्र के राज्य मंत्री चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण अतुल गर्ग ने कहा चार साल में हमने तमाम चुनौतियों को अवसर में बदला है। हमने प्रदेश में हर एक क्षेत्र में सफलता हासिल की है। सूबे में हमने निवेश की संभावनाओं को बढ़ाया है। सरकार ने विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाएं चलाकर गरीबों तक उसका लाभ पहुंचाने का कार्य किया है। इसी क्रम में विधान सभा साहिबाबाद क्षेत्र के ग्राम वार्ड नंबर-29 कुटी में जिला उद्योग प्रोत्साहन एवं उद्यमिता विकास केंद्र की योजना एक जनपद एक उत्पाद के अंतर्गत लाभार्थी प्रदीप, तालिब, उमेश कुमार आदि को टूल किट, वृद्धावस्था पेंशन के लाभार्थी भंवर सिंह, बाला देवी, चंद्रवती आदि, निराश्रित महिला पेंशन के अंतर्गत लाभार्थी आरती, बीना देवी, गीता देवी, लक्ष्मी, रोशन खातून आदि, दिव्यांग पेंशन के अंतर्गत लाभार्थी अजय, अंजू, दिलीप, मधू, मनीष आदि एवं सुमंगला योजना के अंतर्गत लाभार्थी सोनम, अलका, बबीता, अजय, साइस्ता आदि को लाभान्वित किया गया। इस दौरान साहिबाबाद विधायक सुनील शर्मा, भाजपा के महानगराध्यक्ष संजीव शर्मा, उप-जिलाधिकारी सदर देवेंद्र पाल सिंह आदि उपस्थित रहे।