उत्तराखंड सांस्कृतिक कल्याण समिति, ब्रिज विहार की कार्यकारिणी भंग, 10 सिंतबर को होगा चुनाव

गाजियाबाद। रविवार को उत्तराखंड सांस्कृतिक कल्याण समिति, ब्रिज विहार द्वारा बैठक का आयोजन किया गया। जिसमे 2022-23 की कार्यकारिणी को भंग किया गया और नई कार्यकारणी का चुनाव अधिकारी लीलाधर उपाध्याय की अध्यक्षता में होना तय हुआ। मगर चुनाव में कुछ लोगों द्वारा बाहरी लोगों को बुलाकर उन्हें बहला फुसलाकर अपने पक्ष वोट डलवाने का प्रयास किया। इसका पता जैसे ही चुनाव अधिकारी लीलाधर उपाध्याय को चला तो उन्होंने मौके पर पहुंच कर चुनाव का रद्द कर दिया। उन्होंने बताया मौखिक रूप से व व्हाट्सअप के माध्यम सभी को सूचित कर दिया गया है कि यह चुनाव रद्द किया जाता है। चुनाव पूरी तरह पारदर्शिता के साथ होगा। वोट भी सिर्फ उन्हीं लोगों के डाले जाएंगे, जो यहां रहते है। बाहरी व्यक्तियों का वोट मान्य नहीं होगा। वहीं सूत्रों का कहना हैं कि 2023-24 की समिति का पुन: निष्पक्ष रूप से चयन 10 सितंबर को चुनाव अधिकारी द्वारा रखा गया है। जिसमें सभी ने आपसी सहमति से निष्पक्षता के साथ चुनाव संपन्न कराने के लिए कहा।