मोदीनगर। दिल्ली मेरठ एक्सप्रेस-वे से जुड़े किसानों का समान मुआवजा की मांग को लेकर मंगलवार को 16 वें दिन भी जारी रहा। आमरण अनशन पर बैठे एक व्यक्ति की तबतीय खराब हो गई। आमरण अनशन पर बैठे पांच किसानों में से एक किसान सेंसरपाल प्रथम गढ़ की तबीयत खराब होने पर वहां पहुंची डॉक्टरों की टीम ने सभी का चेकअप किया। मंगलवार को किसानों ने अपने फटे वस्त्रों में तहसील में बैठे अधिकारियों के ऑफिसों के सामने कटोरे हाथ में लेकर भीख मांग कर प्रदर्शन किया। उधर उप जिलाधिकारी एवं तहसीलदार किसानों के पहुंचने से पहले ही ऑफिस से निकल गए। आंदोलन के संयोजक डॉक्टर बबली गुर्जर, सतीश राठी एवं रणबीर दहिया ने बताया कि कुछ देर बाद एसडीएम एवं तहसीलदार मोदीनगर किसानों के बीच पहुंचे और किसानों के साथ बैठकर भोजन किया। उन्होंने बताया कि वह उनकी रिपोर्ट जिला स्तर पर पहुंचा रहे हैं। जल्द ही समस्याओं का समाधान करने का प्रयास किया जा रहा है। सभा की अध्यक्षता बेगराज पट्टी व संचालन शक्ति गुर्जर ने किया। सभा को सत्येंद्र तोमर, सुनील शर्मा, अरविंद, ईश्वर चौधरी, हाजी इस्तकार, नवाब सिंह, दलवीर नेताजी, देवेंद्र चौधरी व रणबीर मास्टर आदि ने संबोधित किया ।















