कोरोना से लडऩा सबसे बड़ी चुनौती, सुरक्षित है वैक्सीन: अतुल गर्ग

-गाजियाबाद केमिस्ट एसोसिएशन ने लगाया निशुल्क वैक्सीनेशन कैंप, स्वास्थय राज्यमंत्री ने किया उद्घाटन

गाजियाबाद। कोरोना संक्रमण की दुसरी लहर में लोगों को जागरूक एवं सामाजिक कार्य में आगे आकर कार्य कर रहें दवा कारोबारियों के लिए गाजियाबाद केमिस्ट एसोसिएशन ने निशुल्क वैक्सीनेशन का कैंप का आयोजन किया। कोरोना संक्रमण काल में दवा व्यापारियों ने जनहित के कार्य में बढचढ कर सहयोग किया। अब वह चाहे लोगों को कोरोना के प्रति जागरूक करना हो या फिर जरूरतमंद लोगों की मदद करना हो। शुक्रवार को नगर निगम मुख्यालय में गाजियाबाद केमिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष राजदेव त्यागी के नेतृत्व में वैक्सीनेशन का कैंप का स्वास्थ्य राज्यमंत्री अतुल गर्ग एवं मेयर आशा शर्र्मा रीबन काटकर उद्घाटन किया। स्वास्थ्य राज्यमंत्री अतुल गग ने कहा वैक्सीनेशन से किसी को डरने की आवश्यकता नहीं है। कोविड की दूसरी लहर ने देश के सामने एक बड़ी चुनौती पैदा की थी। लेकिन प्रधानमंत्री मोदी के कुशल नेतृत्व में केंद्र व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में राज्य सरकार ने सफलता पूर्वक कार्य किया और जल्द ही एक्टिव केस में गिरावट दर्ज की गई। कुछ लोग नकारात्मक माहौल पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं। पहले वैक्सीन को लेकर गलत बयानी की गई, अब कोरोना के अचानक बड़े केसों पर देश को बदनाम करने की साजिश रची जा रही है। उन्होंने कोविड की संभावित तीसरी लहर के मद्देनजर लोगों से सतर्कता बरतने की। कहा, जल्द से जल्द लोग वैक्सीन लगवाएं। मेयर आशा शर्मा ने कहा आज हम सब जिस दौर से गुजर रहे हैं। वह बेहद ही खतरनाक है। हर कोई कोरोना से भयभीत है। हर कोई यह जान सके कि वैक्सीन बिल्कुल सुरक्षित है। इसलिए अपनी आशंकाओं पर काबू पाएं और जल्द से जल्द वैक्सीन लगवाएं। अध्यक्ष राजदेव त्यागी ने कहा दवा कारोबारियों के लिए एक दिवसीय निशुुल्क वैक्सीनेशन कैंप लगाया गया है। जिसमेंं 18 वर्ष व 18 वर्ष से अधिक आयु वाले समस्त दवा व्यापारी एवं कर्मचारियों व पारिवारिक सदस्यों का टीकाकरण कराया गया। सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक वैक्सीनेशन कैंप में करीब 3700 दवा व्यापारियों को कोरोनारोधी टीका लगाया गया। उन्होंने कहा वैक्सीन पूरी तरह से सुरक्षित है। कोरोना जैसी जानलेवा बीमारी से बचने के लिए सभी को वैक्सीन लगाना बेहद जरूरी है। टीके से किसी प्रकार का नुकसान नहीं है। यह आप अपनों के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। अपनों के लिए अपनी सुरक्षा करनी है। इस लिए सतर्क रहते हुए टीका लगवाएं। इस दौरान मुख्य चिक्तिसा अधिकारी डॉ. एनके गुप्ता एवं नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मिथलेश कुमार ने शिविर का संचालन किया। इस मौके पर महानगर उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष गोपीचंद प्रधान, महामंत्री अशोक चावला, राजीव त्यागी, राज्यमंत्री प्रतिनिधि राजेन्द्र मित्तल (मेंहदीवाले), आर पचौरी, अमित बंसल, हिरदेश कंसल, यश्वनी कुमार, संदीप गर्ग, सौरभ त्यागी, आशीष शर्मा, हितेंद्र शर्मा, हेमंत मलिक, शैलेश सैनी, मनीष गर्ग, तुषार अरोड़ा, अनिल गुप्ता, अनुज गर्ग, पंकज बंसल, संजीव देवकमल, संजीव शर्मा, साजिद खान, अजय बंसल, आयुष सिंघल, प्रदीप पाल, अमित गुप्ता आदि उपस्थित रहे।