टेंट की दुकान व मकान में लगी आग, मां-बेटी की मौत

दमकल कर्मियों ने सीढ़ी के माध्यम से किया रेस्क्यू

गाजियाबाद। लोनी बॉर्डर थाना क्षेत्र की लाल बाग कॉलोनी में दिन निकलते ही उस समय हड़कंप मच गया,जब मकान के नीचे बने टेंट गोदाम में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रुप धारण कर लिया। आग ने ऊपर की मंजिल को भी अपनी चपेट में ले लिया। आनन-फानन में इसकी सूचना दमकल विभाग की टीम को दी गई।भीषण आग लगने से मकान में रह रही मां-बेटी की झुलसने से मौके पर ही मौत हो गई। आग की सूचना पाकर मौके पर दमकल विभाग, थाना पुलिस मौके पर पहुंची और टीम ने ऊपरी मंजिल पर रह रहे करीब 11 लोगों को सीढ़ी लगाकर रेस्क्यू किया। इनमें से दो महिलाएं बुरी तरह झुलस गई। जिन्हें अस्पताल पहुंचाया गया,लेकिन उनकी मौत हो गई। लोनी बॉर्डर थाना क्षेत्र के लालबाग क्षेत्र में टेंट व्यवसायी सतीश का ग्राउंड फ्लोर पर टेंट हाउस है। इसके ऊपर तीन फ्लोर पर घर बना है। जहां परिवार रहता है। सोमवार सुबह करीब 5.30 बजे ग्राउंड फ्लोर में बने टेंट हाउस में आग लग गई। जब आग प्रथम और दूसरी मंजिल तक पहुंच गई। मकान में आग लगने से वहां रह रहे लोग घिर गए।

मकान के बाहर निकलने के गेट पर आग की लपटें थी। खिड़कियां भी आग में घिर चुकी थीं, इसलिए वहां से भी कूदने का रास्ता नहीं था। आनन-फानन में शुरुआती दौर में स्थानीय लोगों ने आग को बुझाने का प्रयास करते हुए दमकल विभाग को सूचित किया गया। लेकिन आग की लपट इतनी तेज थी कि ऊपर की दोनों मंजिलों को भी आग ने अपनी चपेट में ले लिया। दमकल विभाग की टीम 3 फायर टैंकर के साथ मौके पर पहुंची और ऊपर की दोनों मंजिलों में फंसे करीब 9 लोगों को सुरक्षित सीढ़ी के माध्यम से रेस्क्यू किया। सतीश की बहन ममता(42) और मां बरतो देवी (70) को तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। ममता का शव मामूली रूप से झुलसा हुआ था। ऐसे में अनुमान है कि दोनों की मौत आग के धुएं में दम घुटने से हुई। मुख्य अग्निशमन अधिकारी राहुल पाल ने बताया कि शुरुआती जांच ऐसा लगता है कि टेंट हाउस में शॉर्ट सर्किट से आग लगी है। टेंट हाउस में गद्दे व अन्य सामान रखा था। इससे आग तेजी से फैलती चली गई। ग्राउंड फ्लोर पर कोई मौजूद नहीं था। ऐसे में परिवार को आग की जानकारी तब हुई जब तपिश और लपटें पहली लोर तक पहुंच गई। ऐसे में बाहर निकलने का रास्ता भी बंद हो चुका था।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मकान में 11 लोग मौजूद थे। इनमें से सतीश पाल (50), कुसुम (44), तरुण (26), सौरभ (23), अमन (22), विमला देवी (42), दीपू (20), रूबी (27), काजल (26) समेत कुल 9 लोगों को पीछे के रास्ते से सीढ़ी लगाकर निकाला गया। उन्होंने बताया इसके अलावा मेन गेट में लोहे का भारी गेट था। ऐसे में एंट्री करते वक्त लोहे का गर्म दरवाजा एक फायर फाइटर विनय राठी के ऊपर गिर गया। इसमें वो चोटिल हो गया है। जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। टेंट व्यवसायी सतीश ने बताया पूरा परिवार मकान के पहले फ्लोर पर सोया हुआ था। मां दूसरी मंजिल पर सो रहीं थीं। जब कमरे में धुआं पहुंचा, तब सभी लोग जागे। हमें कुछ समझ नहीं आया। हम लोग नीचे की तरफ भागे। लेकिन, उतरने का रास्ता पहले ही बंद हो चुका था। हम लोग घबरा गए। फिर सीढिय़ों से छत की तरफ भागे। किसी तरह दीवार कूदकर हमने खुद को बचाया।

मगर परिवार के कुछ सदस्य फिर भी पहली मंजिल पर फंसे रह गए। इस दौरान दमकल कर्मचारी पहुंच चुके थे। उन्हें हमने पूरी बात बताई। इसके बाद पड़ोसी की छत पर जाकर उन्होंने घर की दीवार को तोडऩा शुरू किया। बाकी सदस्यों को भी बाहर निकाला गया। मां और बहन बाहर नहीं आ पाए। एक बार फिर दमकल कर्मचारियों ने उन्हें घर के अंदर खोजना शुरू किया। दोनों पहले और दूसरे फ्लोर पर बेसुध पड़ी मिली। उन्हें बाहर निकालकर अस्पताल ले जाया गया। जहां उनकी मौत हो गई। इस दौरान सहायक पुलिस आयुक्त लोनी रजनीश कुमार उपाध्याय, थाना प्रभारी फोर्स के साथ मौके पर मौजूद रहें।वहीं,आग लगने की सूचना मिलने पर पूर्व नगर पालिका चेयरमैन मनोज धामा भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने जानकारी ली। उन्होंने हरसंभव मदद का आश्वासन दिया। आग किन कारणों से लगी है इसकी जांच की जा रही हैें। दुकान के ऊपर दो मंजिला मकान बना हुआ है। टेंट हाउस की दुकान में सोमवार को आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। दुकान के ऊपर बने मकान में भी आग फैल गई।

सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची। उससे पहले ही आसपास के लोग आग पर काबू पाने का प्रयास करते रहे। इस दौरान आग की लपटों में घिरे परिवार के 4 से 5 सदस्यों ने किसी तरह छत से कूदकर जान बचाई। जबकि दो महिलाओं की झुलसने से मौत हो गई।मकान में भूतल पर टेंट के सामान का गोदाम बना हुआ है, जिसमें सोफे, गद्दे, पर्दे,कुर्सियां,शामियाने आदि सामान से पूरा भरा था। भूतल पर ही मेन गेट के नज़दीक लगे बिजली के मीटर व पैनल में शॉर्ट सर्किट के कारण संभवत:आग लगी है।