वैक्सीनेशन के साथ स्वास्थ्य केन्द्र में होगा मरीजों का उपचार
गाजियाबाद। प्राथमिक चिकित्सा केंद्र महाराजपुर-1 जो पिछले 3 सालों से सेक्टर 1 हाउस नंबर 345 में चल रहा था। रविवार को अब सेक्टर-2 बी 34 साधना वैशाली में शिफ्ट हो गया है। जिसका शुभारंभ पार्षद मनोज गोयल ने किया। उक्त सेंटर को कोरोनाकाल के दौैरान पार्षद द्वारा गोद लिया गया था। कोरोना काल में वैक्सीनेशन अभियान में केन्द्र ने प्रथम स्थान भी प्राप्त किया था। केन्द्र में प्रबंधक डॉ रितु वर्मा द्वारा प्रतिदिन सैकड़ों मरीजों का उपचार करती है। काफी संख्या में यहां गर्भवती महिलाओं का भी इलाज होता है, सरकार द्वारा कई तरह के टेस्ट भी सेंटर पर मुफ्त में कराए जा रहे है।
प्रबंधक डॉ रितु वर्मा ने बताया कि उक्त केन्द्र को पार्षद मनोज गोयल द्वारा कोरोनाकाल के दौरान गोद लिया गया था, जिसे करीब 3 वर्ष पूर्ण हो चुके है। क्षेत्र में प्राथमिक चिक्तिसा केन्द्र खुलने से क्षेत्र के लोगों को भी अपने स्वास्थ्य के जांच के कहीं दूर नही भागना पड़ता है। पूर्व में केन्द्र की शुरूआत सिर्फ वैक्सनीनेशन के लिए की गई थी, लेकिन अब टीकाकरण के साथ-साथ गर्भवती महिला एवं अन्य टेस्ट भी मुफ्त में किए जा रहे है। क्षेत्र के लोगों के स्वास्थ्य के प्रति हमेशा से ही पार्षद बहुत ही गंभीर रहते है। केन्द्र में लोगों के स्वास्थ्य को लेकर जांच एवं उनको दी जानी वाली सभी दवाईयों का भी ध्यान रखा गया है। पार्षद द्वारा प्रतिदिन केन्द्र की जांच भी की जाती है, जिससे केन्द्र की हर कमियों को समय पर सुधारा जा सकें। हाल ही में पार्षद के नेतृत्व में शुद्ध हवा के लिए केन्द्र को दो प्यूरीफायर दिया गया था। जिससे स्टाफ एवं आने वाले लोगों को शुद्ध वातावरण मिल सकें। पार्षद मनोज गोयल ने कहा कि महाराजपुर में चिक्तिसा केन्द्र की शुरूआत की गई है। केन्द्र में क्षेत्र के लोगों को सभी प्रकार की सुविधाएं का ध्यान रखा गया है, जिससे उन्हें उपचार के लिए कहीं भटकना न पड़े।
उन्होंने कोरोना संक्रमण के मामले को लेकर एक बार फिर से सावधानी बरतने की अपील की। कोरोना के मामले फिर से बढऩे लगे है, अनावश्यक काम के घर से बाहर न निकले और शासन की गाइडलाइन का पालन करें। सुरक्षा एवं जागरूकता से ही कोरोना से जंग जीती जा सकती है। इस मौके पर समाजसेवी श्यामवीर भदौरिया, शिव शंकर उपाध्याय, सुखबीर सिंह सोलंकी, थर्ड एफ के अध्यक्ष धीरेंद्र भदोरिया, पवित्रा, मोहित, वरुण सिंह, पुंडीर, कनक राय, प्रेमलता, अंशुल, रश्मि, महावीर, रोशन, कुसुम सहित अन्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
















