सरकारी गाइडलाइन का करें पालन, लापरवाही पड़ सकती है भारी: जुबेर हसन

-कोरोना वायरस की दूसरी लहर बेहद खतरनाक

गाजियाबाद। भारत में कोरोना वायरस की दूसरी लहर बेहद खतरनाक तरीके से फैली है। कोरोना की इस लहर ने भारत को पूरी तरह हिलाकर रख दिया है। कोरोना की दूसरी लहर के आगे कैसे बेबस हैं। देश के अलग-अलग राज्यों में कोरोना के कारण लगातार मौतें हो रही हैं। यह बातें शनिवार को जुबेर कस्ट्रंक्शन कंपनी के एमडी जुबेर हसन ने कहीं। उन्होने कहा आम हो या खास, हर कोई इस महामारी के आगे बेबस है। कोरोना पर रोजाना डराने वाली खबर आ रही है। कौन कहां पॉजिटिव पाया जाएगा कोई नहीं जानता। महामारी के आगे हर कोई बेबस है, क्या आम इंसान और क्या खास शख्स. कोई भी इसकी जद में आ सकता है। लगता है कि हम किसी युद्ध के बीच में है। चिकित्सा व्यवस्था पर भारी दबाव है। डॉक्टर थक चुके हैं। और अब ऑक्सीजन, वैक्सीन तथा जीवनरक्षक दवाओं की कम आपूर्ति का संकट पैदा हो गया है। एमडी जुबेर हसन ने कहा हम कोरोना की शुरुआत के बाद आज दुनिया में सर्वाधिक दैनिक संक्रमण के आंकड़े तक पहुंच चुके हैं। अप्रैल के दुसरे सप्ताह में पहली बार एक दिन में 3.14 लाख लोग संक्रमित पाए गए थे, जो दुनिया में सर्वाधिक था। लोग अस्पताल में ऑक्सीजन की कमी के कारण मर रहे हैं? हमें कोरोना की गिरफ्त में आए एक साल से अधिक हो गए हैं। लोगों को उम्मीद थी कि केंद्र और राज्य की सरकारें इस अवधि का उपयोग ऐसे संकट से निपटने के लिए सुविधाएं बढ़ाने में करेंगी, जो कि स्वतंत्र भारत के बाद का संभवत: सबसे भीषण संकट है, जिसका हमने सामना किया और जो जल्द दूर होता नहीं दिख रहा है। पर सरकार वैसी तैयार नहीं दिखी, जैसा कि उसे होना चाहिए था। उसे दूसरी लहर के लिए पहले से तैयार होना चाहिए था। निश्चय ही यह लहर अचानक तेज हुई और उसने स्वास्थ्य ढांचे को परास्त कर दिया। आज केंद्र सरकार और विपक्षी दलों की शासित सरकारों के बीच विश्वास की कमी है, जो समस्या को ही बढ़ा रहा है। श्रेय लेने की होड़ भारतीयों की जिंदगी पर भारी पड़ सकती है। जुबेर हसन ने कहा सभी लोग सरकारी गाइडलाइन का पालन करें। कोरोना संक्रमण की चपेट में आने से बचने के लिए केवल तीन चीजें मास्क, हैंडवाश और शारीरिक दूरी का पालन जरूरी है। लोग यह नहीं जानते कि उनके पास खड़ा व्यक्ति यदि कोरोना पॉजिटिव हुआ तो उसके पॉजिटिव होने की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता। स्वस्थ्य रहने के लिए आवश्यक है कि भीड़ का हिस्सा न बने और घर से निकलते समय मास्क लगा कर रखे।