पंचायत चुनाव : 3302 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला

जनपद में चार स्थलों पर मतगणना प्रक्रिया संपन्न

गाजियाबाद। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के पहले चरण में 15 अपै्रल को हुए मतदान के बाद रविवार को सुबह 8 बजे से शुरू हुई मतगणना के चलते 3302 दिग्गज प्रत्याशियों के भाग्य का पिटारा खुल गया। मतगणना में जहां जिला पंचायत सदस्य के 14 वार्डों में भाजपा और रालोद समर्थिक प्रत्याशियों में टक्कर रहीं। वहीं,कुछ निर्दलीय ने भी बाजी मार ली। जिले के 161 ग्राम प्रधानों में देर रात तक करीब 100 ग्राम प्रधान निर्वाचिन हो गए। जिले में 4 मतगणना स्थलों पर मतगणना सुबह 8 बजे से पुलिस-पीएसी जवानों की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुरू हुई। मतगणना के लिए पंडाल के बाहर प्रत्याशियों के साथ एजेंट जमे रहे।कोरोना प्रोटोकॉल के नियमों का पालन कराते हुए मतगणना कराई। मगर इसमें खूब धज्जियां भी उड़ी। मतगणना में 3302 दिग्गज प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला आज पूरा हो जाएगा। इन प्रत्याशियों के लिए कुल 6 लाख 96 हजार 798  मतदाताओं ने वोट डाले थे। मतगणना के लिए रजापुर ब्लॉक के लिए गोविंदपुरम अनाज मंडी एवं लोनी ब्लॉक की केडमी ट्रांस दिल्ली सिग्नेचर सिटी,भोजपुर के लिए महर्षि दयानंद इंटर कॉलेज गोविंदपुरी मोदीनगर और मुरादनगर ब्लॉक के लिए हंस इंटर कॉलेज मुरादनगर में सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू होने के बाद देर रात तक जारी रही। जिला पंचायत सदस्य के पहले राउंड से लेकर अंतिम राउंड तक कहीं भाजपा समर्थित उम्मीदवार तो कहीं रालोद के उम्मीदवार ने बढ़ाई बनाई। मतगणना में कोरोना से बचाव के लिए प्रत्याशियों और मतगणना अभिकतार्ओं को कोरोना वायरस संक्रमण की निगेटिव रिपोर्ट लेकर ही अंदर जाने दिया गया। 15 अप्रैल को हुए मतदान के 17 दिन बाद रविवार को मतगणना में 3,302 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला हो गया। मतगणना के चलते भारी संख्या में पुलिस फोर्स मतगणना स्थलों पर तैनात की गई थी। वहीं,जीते हुए प्रत्याशियों के विजय जुलूस और रैली पर रोक होने के चलते उन्हें शांत माहौल में वहां से भेजा गया।जिला पंचायत सदस्य के वार्ड 14 में भाजपा समर्थित प्रत्याशी ममता त्यागी,वार्ड-13 में भाजपा समर्थित प्रत्याक्षी अंशु मावी और वार्ड-12 में निर्दलीय प्रत्याक्षी परमिता कसाना बढ़त बनाए हुए थे।लोनी के खडख़ड़ी से हरेंद्र खडख़ड़ी की पत्नी प्रधान चुनी गई। औरंगाबाद रिस्तल से हरेंद्र प्रधान चुने गए। सिरौरा सलेमपुर से इंद्रजीत प्रधान बने।राजपुर गांव से रेनू 294 वोटों से ग्राम प्रधान जीती। 910 प्रत्याशियों ने जहां पहले ही बाजी मार ली थी। वहीं,जिले में 22 क्षेत्र पंचायत चुनाव और 888 ग्राम पंचायत सदस्यों को निर्विरोध चुना जा चुका है। इन सीटों पर चुनाव लडऩे के लिए एक-एक प्रत्याशी ही मैदान में उतरे थे।चुनाव प्रेक्षक के रविंद्र नायक ने मतगणना स्थलों का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शांतिपूर्ण तरीके से मतगणना संपन्न कराई जाए। वहीं,कोरोना प्रोटोकॉल के नियमों का पालन करने के निर्देश दिए। वहीं, कार्यवाहक जिलाधिकारी कृष्णा करूणेश और एसएसपी अमित पाठक ने सभी मतगणना स्थलों का अन्य अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया। उन्होंने मतगणना शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के निर्देश दिए। रजापुर ब्लॉक के लिए एसडीएम सदर देवेंद्र पाल सिंह,भोजपुर ब्लॉक एसडीएम मोदीनगर आदित्य प्रजापति,मुरादनगर ब्लॉक के लिए अपर नगर मजिस्ट्रेट खालिद अंजुम और लोनी ब्लॉक के लिए लोनी एसडीएम शुभांगी शुक्ला को जोनल मजिस्ट्रेट नियुक्त किए जाने के बाद मतगणना कराई गई। मतगणना दो पाली में कराई गई। पहली पाली में सुबह 8 बजे से रात 8 बजे और दूसरी पाली में रात 8 बजे से सुबह 8 बजे तक 12-12 घंटे की ड्यूटी लगाई गई थी। इन दिग्गजों के लिए जिले में कुल 72.80 फीसद मतदान हुआ था।राज्य निर्वाचन आयोग की मंशा के अनुरूप निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन-पुलिस पूरी तरह से मुस्तैद रहा। सीडीओ अस्मिता लाल एवं एडीएम सिटी शैलेंद्र कुमार सिंह,सिटी मजिस्ट्रेट विपिन कुमार,एसडीएम सदर देवेंद्र पाल सिंह,एसडीएम मोदीनगर आदित्य प्रजापति,अपर नगर मजिस्ट्रेट खालिद अंजुम,एसडीएम लोनी शुभांगी शुक्ला आदि अधिकारियों ने मतगणना स्थलों पर मुस्तैद रहे। मतगणना के लिए पीएसी-पुलिस के 1000 जवान तैनात किए थे। देर रात तक चली मतगणना के बाद परिणाम घोषित किए गए। 1327 कार्मिक 106 टेबिलों पर लगाए गए थे। कुल मिलाकर 6 लाख 96 हजार 798 पड़े वोटों की मतगणना की गई। मतगणना 106 टेबल पर मतगणना कराई गई। इनमें ब्लॉक रजापुर-34 टेबिल,लोनी-20 टेबिल, मुरादनगर-20 टेबिल और भोजपुर-32 टेबिल पर मतगणना की गई। चारों मतगणना स्थलों पर सुबह 8 बजे से शुरू हुई मतगणना देर रात तक जारी रहीं।