गाजियाबाद। नगर निगम द्वारा शहर में कराए जाने वाले विकास कार्यों में तेजी लाने और हाईटेक पद्धति से कार्यों को रफ्तार देने के लिए वॉकी-टॉकी से अब अधिकारी लैस किए गए है। इसी क्रम में शुक्रवार को नगर आयुक्त विक्रमादित्य मलिक ने अपने ऑफिस में नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.मिथिलेश कुमार,चीफ इंजीनियर एनके चौधरी,उद्यान प्रभारी डॉ.अनुज कुमार सिंह,प्रकाश प्रभारी कामाख्या प्रसाद आनंद,मुख्य कर निर्धारण अधिकारी डॉ.संजीव सिन्हा आदि टीम को वॉकी-टॉकी वितरित किए। इसके माध्यम से टीम को संयुक्त रूप से निर्देशित करने का कार्य किया जाएगा। वॉकी-टॉकी के माध्यम से एक ही समय में सभी विभागीय अधिकारियों तथा समस्त संबंधित स्वास्थ्य व अन्य टीम को सरलता से निर्देश दिए जा रहे हैं। यह शहर के लिए लाभदायक सिद्ध हो रहा है। अपर नगर आयुक्त अवनींद्र कुमार ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग और उद्यान विभाग की टीम को विशेष रूप से वॉकी-टॉकी दिए गए हैं।
इसके माध्यम से एक ही समय में अधिकारी पूरी टीम को निर्देशित करते हुए कार्य कर रहे हैं। नगर आयुक्त के नेतृत्व में सराहनीय पहल है। जिसका उपयोग जन समस्याओं के समाधान के लिए किया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग के सफाई नायकों,सेनेटरी इंस्पेक्टर,चीफ सेनेटरी इंस्पेक्टर,उद्यान विभाग के सुपरवाइजर एवं अन्य विभागों के अधिशासी अभियंता,अवर अभियंता तथा सभी जोनल प्रभारी सहित विभागीय अधिकारियों को भी वॉकी-टॉकी उपलब्ध कराए गए हैं। इसके साथ ही कार्यों को तेजी से पूर्ण करने के लिए निर्देशित भी किया गया है। नगर आयुक्त के नेतृत्व में गाजियाबाद नगर निगम जन समस्याओं के समाधान पर त्वरित कार्रवाई का प्रयास निरंतर कर रहा है। आधुनिक पद्धति का उपयोग करते हुए नगर निगम हाईटेक हो गया है। इसके साथ ही समस्याओं के समाधान में संवाद को मजबूती देने और संयुक्त टीम के साथ कार्य करने के लिए वॉकी-टॉकी उपकरण लाभदायक सिद्ध हो रहा है। नगर आयुक्त ने सभी विभाग के अधिकारियों को वॉकी-टॉकी इस्तेमाल करने के लिए कहां है। उन्होंने वॉकी-टॉकी वितरित भी किए। विभागीय अधिकारी इसके माध्यम से टीम को निर्देशित करते हुए शहर हित में कार्य कर रहे हैं। इससे आपसी समन्वय में सरलता बनी हुई है। जलकल विभाग,निर्माण विभाग,प्रकाश विभाग की टीम भी वॉकी-टॉकी के इस्तेमाल से कार्य को रफ्तार देने का कार्य कर रहे हैं।

















