पूर्व पार्षद ने थाना प्रभारी को गिनाई कौशांबी की समस्या, देर रात डीजे और नशेडिय़ों से लोग परेशान

गाजियाबाद। कौशांबी की समस्याओं के निस्तारण को लेकर पूर्व पार्षद डॉक्टर मनोज गोयल के नेतृत्व में शुक्र्रवार को कौशांबी थाना अध्यक्ष सर्वेश पाल और कौशांबी चौकी इंचार्ज देवेश के साथ एक बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें कौशांबी में शादी के समय तेज आवाज में डीजे बजाना, पटाखे छोडऩा, कौशांबी एंजेल मॉल में चल रहे बारो के कारण आऐ दिन झगड़ा होना तथा वहां के आम नागरिकों को परेशानी को लेकर वार्ता हुई। पूर्व पार्षद ने बताया कौशांबी एंजेल मॉल में चार क्लब चलाएं जा रहे है, वह नियमों का उल्लघंन कर रहे है। जो कि निर्धारित समय से अधिक देर रात तक चलाते है। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ के पास तो शराब परोसने का लाइसेंस भी नहीं है।

इन क्लब का टाइम निश्चित किया जाए और जो अवैध चल रहे हैं उन्हें बंद किया जाए। गंगा टावर के पीछे ऑटो स्टैंड है, ऑटो वाले गंगा टावर होते हुए थाने के सामने से निकलते हैं आए दिन दुर्घटना होती हैं। इनका वहा से निकलना बंद किया जाए। रात्रि 11 बजे के बाद वेब पिक्चर हॉल से लेकर आनंद विहार बस अड्डा लगने वाले खाने पीने के बाजार को बंद कराया जाए। इस तरह से आपराधिक गतिविधियां बढऩे की संभावना रहती है। थाना प्रभारी ने पूर्व पार्षद की समस्याओं को सुनकर जल्द ही सभी समस्याओं के निस्तारण करने का आश्वासन दिया। इस मौके पर प्लॉट एरिया के अध्यक्ष देवेंद्र भार्गव, सचिव चंद्र प्रकाश, कारवां के अध्यक्ष नागेंद्र, विजय वर्गीय, डॉ योगेश कुमार, जीडी शर्मा, राकेश कुमार, कमल ओबेरॉय, रेनू मल्होत्रा, राकेश टंडन, रवि समेत क्षेत्र के अन्य लोग उपस्थित रहे।