गौतम पब्लिक सी. सै. स्कूल में मनाया गया रक्षाबंधन का त्यौहार

-बहनों ने भाई की कलाई में राखी बांधकर लिया रक्षा का वचन

गाजियाबाद। गौतम पब्लिक सीनियर सेंकेडरी पी ब्लॉक प्रताप विहार में भाई-बहन के अटूट प्रेम का त्यौहार रक्षा बंधन के एक दिन पूर्व बुधवार को बहनों ने अपने भाईयों की कलाई में राखी बांधकर मंगलकामना के साथ मनाया गया। भाईयों ने भी अपनी बहनों की रक्षा करने का संकल्प दोहराया। विद्यालय परिसर में सुबह से बहनें नवीन परिधानों में सुसज्जित होकर थाल में रंग-बिरंगी राखियों सहित मिठाई और तिलक लगाने के लिए चंदन लिए भाईयों की कलाई में राखी बांधने को उत्सुक दिखाई दे रही थीं। कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने अपने रंगारंग प्रस्तुतियों से चार चांद लगा दिया। प्रधानाचार्या पूनम गौतम ने कहा कि यह त्यौहार भाई.बहन के आपसी प्रेम को बढ़ाता है।

यह पावन पर्व भाई बहन के अटूट प्रेम को दर्शाता है। बहनें उत्साह पूर्वक अपने भाइयों को राखी बांधने के लिए दूरदराज से आकर घरों तक पहुंचती है। पर्व हमारी संस्कृति की धरोहर हैं और हमें सभी पर्वो को धूमधाम से मनाने चाहिए। शिक्षा के साथ-साथ स्कूलों में इस प्रकार की प्रतियोगिताओं का आयोजन भी जरूरी है।

उपप्रधानाचार्या तनूजा ने पर्व की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा रक्षा बंधन भारतीय संस्कृति में महत्वपूर्ण त्योहारों में से एक है जो भाई-बहन के प्यार और संबंध को मनाता है। यह पर्व श्रावण मास के पूर्णिमा तिथि को मनाया जाता है। इस दिन बहन अपने भाई की कलाई पर राखी बांधती है। जिसका मतलब होता है कि भाई अपनी बहन की रक्षा करेगा। सभी अध्यापकगणो ने बच्चों को ढेर सारी शुभकामनाएं दीं।