-नगरायुक्त और वन विभाग ने जीडीए उपाध्यक्ष को भेजा पत्र
गाजियाबाद। शहर में हरियाली को बढ़ावा देने के लिए नगर निगम द्वारा करीब सवा लाख पौधे रोपित किए गए हैं। इन पौधों का भौतिक सत्यापन अब जीडीए द्वारा किया जाएगा। जबकि जीडीए द्वारा रोपित लगभग 1.30 लाख पौधों का भौतिक सत्यापन नगर निगम के अधिकारी करेंगे। नगरायुक्त महेंद्र सिंह तंवर ने इस संबंध में जीडीए उपाध्यक्ष को पत्र लिखा है। उधर, प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी प्रभाग दीक्षा भंडारी ने भी नगर निगम द्वारा रोपित पौधों का स्थलीय सत्यापन करने की जीडीए से अपील की है। उन्होंने इस सिलसिले में पत्र भी भेजा है। जीडीए के उद्यान प्रभारी एवं अधिशासी अभियंता आलोक रंजन के नेतृत्व में अब जीडीए के 20 इंजीनियरों एवं उद्यान निरीक्षकों द्वारा नगर निगम के पौधों का स्थलीय सत्यापन किाय जाएगा। वहीं, नगर निगम के पशु चिकित्सा एवं कल्याण अधिकारी एवं उद्यान प्रभारी डॉ.अनुज कुमार सिंह ने बताया कि नगर आयुक्त महेंद्र सिंह के निर्देश पर नगर निगम के अधिकारियों द्वारा जीडीए द्वारा शहर में लगाए गए 1.30 लाख पौधों का स्थलीय सत्यापन किया जाएगा। 
जीडीए सचिव बृजेश कुमार ने बताया कि नगर आयुक्त एवं प्रभागीय निदेशक वानिकी के पत्र के आधार पर नगर निगम द्वारा शहर में लगाए गए 1 लाख 22 हजार 500 पौधों का जीडीए अधिकारियों द्वारा किए जाने वाले स्थलीय सत्यापन के लिए टीम गठित कर दी गई है। टीमों द्वारा शहर में निगम द्वारा लगाए गए पौधों का मौके पर जाकर फोटोग्राफ को प्रभागीय निदेशक साामजिक वानिकी प्रभाग की मेल आईडी पर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। पौधा का सत्यापन करने के लिए अधिशासी अभियंता एवं उद्यान प्रभारी आलोक रंजन की देखरेख में पौधों का सत्यापन कराया जाएगा। इसके लिए पर्यवेक्षक के रूप में अधिकारियों एवं कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। इनमें जीडीए के अधिशासी अभियंता मनोज सागर के नेतृत्व में सहायक अभियंता अमरदीप कुमार, प्रशांत गौतम, अवर अभियंता कमलदीप, सत्यवीर सिंह,उद्यान निरीक्षक संजीव कुमार, ओम सिंह सत्यापन करेंगे। वहीं, अधिशासी अभियंता मानवेंद्र कुमार सिंह के साथ सहायक अभियंता संजय मेहरोत्रा, योगेश कुमार पटेल एवं अवर अभियंता बलबीर,पंच्छी लाल,उद्यान निरीक्षक सुभाष यादव,मदन त्यागी के अलावा अधिशासी अभियंता अरूण कुमार सक्सेना के साथ सहायक अभियंता अजीत कुमार,सहायक उद्यान प्रभारी एसके भारती एवं अवर अभियंता परशुराम और उद्यान निरीक्षक सुरेंद्र त्यागी, उद्यान निरीक्षक तरनि कुमार सिंह उद्यान प्रभारी के साथ पौधों का स्थलीय सत्यापन करेंगे। जीडीए सचिव बृजेश कुमार ने बताया कि उद्यान प्रभारी आलोक रंजन को निर्देश दिए गए है कि उक्त अधिकारियों से समन्वय बनाते हुए पौधों का स्थलीय सत्यापन कराकर स्थल के फोटो वन विभाग की ईमेल आईडी पर उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। ताकि पौधों की पूरी जानकरी मिल सके।
















