गाजियाबाद। आनलाइन ठगी के मामलों में लगातार इजाफा होता जा रहा है। जिसके कारण लोगों को लाखों, हजारों रुपये का चूना लग चुका है। वहीं आनलाइन ठगी की शिकायत के बाद भी इसका जल्दी से कोई समाधान नहीं हो पाता। पुलिस भी लोगों को आनलाइन ठगी से बचने के लिए सावधानी बरतने की हिदायत देती है। लेकिन फिर लोग ऑनलाइन के चक्कर में ठगी का शिकार हो जाते है। विजय नगर थाना क्षेत्र में भी एक युवती ने ऑनलाइन साइट पर दूल्हा ढूंढने के चक्कर में लाखों रुपए गवां दिए। पहले फेसबुक साहित अन्य साईटों पर लोग ठगी का शिकार होते थे। अब जीवनसाथी मैट्रिमोनियल वेबसाइट (Jeevansathi Matrimonial Website) पर ठगी का मामला बढऩे लगा है। युवती ने विदेशी दूल्हा पाने के चक्कर में खुद का खाता तो खाली किया ही, साथी लोन के चक्कर में अब कर्जदार और हो गई। अब रुपए लेकर विदेशी ठग फरार है। पीडि़ता ने घटना की शिकायत विजय नगर थाने में दी।
महागुण मैस्काट सोसाइटी निवासी युवती ने थाना विजय नगर में आयुसी फानिड्रा, ऋषि ईशान, ईप्रेमा, ओलीवर दीपक, राजरोहन और बहादुर जीत के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया है। युवती ने बताया कि 25 अगस्त को जीवनसाथी मैट्रिमोनियल वेबसाइट पर आयुसी फानिड्रा नाम से रिक्वेस्ट आई। चैटिंग करते हुए दूसरी तरफ से जवाब मिला कि मैं आयुसी फानिड्रा का पिता ऋषि ईशान हूं और मुझे अपने बेटे के लिए आपकी प्रोफाइल एकदम अच्छी लगी है। जिसके बाद कथित आयुसी फानिड्रा के वॉट्सएप नंबर से युवती से चैटिंग शुरू हो गई। चैटिंग में फ्रॉड ने बताया कि मेरे पिता इंडिया और मां मैक्सिको से हैं। मेरा जन्म यूएसए में हुआ है। मैं इस समय नाटो में बतौर डॉक्टर व सर्तन तैनात हूं।
कुछ दिन बाद फ्रॉड ने युवती को अपने बातों में लेकर झांसा दिया कि मैं नाटो से इस्तीफा देकर भारत आना चाहता हूॅ। जिसके लिए आपको मेरी मदद करनी पड़ेगी। मेरे खाते में जोर रुपए है, वह एक्सिस नही हो पा रहे है। मुझे यहां से टर्मिनेटर और आने के लिए आपको कुछ रुपए भेजने पड़ेंगे, तभी मैं भारत आ सकूंगा। भारत आकर मैं आपके सभी पैसे वापस कर दूंगा। जिसके बाद युवती उसकी बातों में आ गई और उसके खाते में 78 हजार रुपए ट्रांसफर कर दिए।
युवती ने बताया कि आयुसी फानिड्रा ने उन्हें गूगल चैट के जरिये बताया कि वो टर्की एयरपोर्ट पर आ चुका है और कस्टम विभाग ने उसे रोका हुआ है। कस्टम से छुड़ाने के नाम पर फ्रॉड ने युवती से कई बार में करीब 6 लाख रुपए फिर विभिन्न खातों में ट्रांसफर करा लिए।
इस तरह युवती ने फ्रॉड के खाते में करीब पौने सात लाख रुपए ट्रांसफर करा लिए। पौने सात लाख रुपए ट्रांसफर होने के बाद आयुसी फानिड्रा ने उन्हें बताया कि कस्टम वाले उसको छोड़ रहे हैं और भारत आते ही मेरे भेजे गए लोकेशन पर तुम आ जाना। आयुसि फानिड्रा द्वारा भेजी गई सिविल लाइन दिल्ली की लोकेशन पर जब युवती पहुंची तो वहां जल बोर्ड कर्मचारियों के फैमिली क्वार्टर मिला। तब तक फ्रॉड की गूगल चैट और सारे नंबर बंद हो चुके थे। उसके कुछ देर बाद युवती को ठगी का एहसास हुआ और उसने गाजियाबाद के विजय नगर थाने में पहुंच कर घटना की जानकारी दी। विजय नगर थाना प्रभारी ने बताया कि पीडि़ता की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले को साइबर सैल को ट्रांसफर कर दिया गया है।
















