गाजियाबाद। मुरादनगर विधानसभा में गांव सदरपुर में जनसंपर्क के दौरान सभी ग्राम वासियों के भरपूर समर्थन के बाद अजीत पाल त्यागी ने गांव के बावजूद पार्षद चौधरी राजकुमार सिंह का आशीर्वाद लिया। पूर्व पार्षद चौधरी राजकुमार सिंह ने आशीर्वाद देते हुए कहा फिर से एक बार योगी सरकार आएगी तो बीजेपी की। भाजपा ने विकास का काम किया है सुरक्षा का काम किया है और अपराधियों पर अंकुश लगाया है इसलिए सभी जाति पाति से ऊपर उठकर प्रदेश के विकास के लिए और राष्ट्रवाद के लिए वोट करेंगे। मुरादनगर विधानसभा के प्रत्याशी अजीत पाल त्यागी आशीर्वाद मिलने पर सभी गांव वालों का आभार प्रकट किया। अजीत पाल त्यागी ने कहा मुझसे कोई गलती हो गई हो तो मैं बुरा करने आपके बीच में आऊंगा। अजीत पाल त्यागी ने कहा सरकार और संगठन का लक्ष्य है गरीबों की सेवा करना और उनको सुविधाएं देना। सपा-बसपा शासन में गुंडाराज था, लेकिन योगी जी की सरकार में गुण्डों का सफाया हो रहा है। भाजपा के शासन में विकास हुआ है। पीएम मोदी यूपी से लड़कर केंद्र में पहुंचे हैं। यूपी के लोगों के दोनों हाथों में लड्डू है। कभी भी उत्तर प्रदेश के संपूर्ण विकास का नक्शा नहीं खींचा। नरेंद्र मोदी के पीएम बनने के बाद योगी सरकार ने सबका साथ-सबका विकास किया। इस बार आपका वोट राष्ट्रवाद के लिए। इसके अलावा रईसपुर गोलघर रोड पर स्थित किरण फार्म हाउस पर विशाल जनसभा को संबोधित किया।
विधायक प्रत्याशी ने कहा कि कोरोना महामारी में भाजपा के लोग सेवा में लगे रहे और सपा अध्यक्ष अपने बंगले में आराम कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने प्रदेश की जनता को संदेश दिया है कि किसानों की जमीन की तरफ अगर कोई नजर उठाई तो वह इन्सान जेल के अंदर होगे। प्रदेश में और शहर में बहन बेटियां व्यापारी वर्ग अपने आप को सुरक्षित महसूस कर रहे है। उन्होंने कहा कि सपा शासनकाल में गुंडाराज अपराधियों भू-माफियाओं का बोलबाला हुआ करता था। भाजपा प्रत्याशी ने जनसंपर्क के साथ बैठक को भी संबोधित किया। भाजपा प्रत्याशी अजीत पाल त्यागी को क्षेत्र की जनता का भारी समर्थन भी मिला। चुनाव प्रचार में ब्लाक प्रमुख राहुल चौधरी डैनी, पार्षद अमित डबास, सोनवीर सोनी, पूर्व पार्षद ओमवीर सिंह, बॉबी चौधरी, भूरा चौधरी, सत्येंद्र चौधरी, प्रदीप चौधरी, संदीप यादव, अमित रंजन, अजय चौधरी, अंकित अरोड़ा आदि उपस्थित रहे।















