महामहिम राष्ट्रपति पदक से अलंकृत समाजसेवी वीके अग्रवाल का भव्य अभिनन्दन

गाजियाबाद। नागरिक सुरक्षा संगठन के पूर्व स्टाफ ऑफिसर टू चीफ वार्डन, परमार्थ समिति के चेयरमैन एवं महाराजा अग्रसेन रसोई के मुख्य संरक्षक वी.के. अग्रवाल को उनकी अनवरत व सराहनीय सेवाओं के लिए महामहिम राष्ट्रपति द्वारा प्रदत्त गृह रक्षक एवं नागरिक सुरक्षा पदक से शनिवार को अलंकृत किया गया। महाराजा अग्रसेन वाटिका में रविवार को अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया।

समारोह में मंच पर राज्यसभा सांसद डॉ. अनिल अग्रवाल, उप्र सरकार के राज्य मंत्री अतुल गर्ग, उत्तर प्रदेश व्यापारी कल्याण बोर्ड के उपाध्यक्ष अशोक गोयल, पूर्व सांसद डॉ. रमेश चंद्र तोमर, पूर्व विधायक सुरेश चंद बंसल, जीडीए बोर्ड सदस्य पवन गोयल, पूर्व पार्षद विजय मोहन, एल्ट सेंटर के पूर्व महाप्रबंधक एम.के. सेठ, बी.के. शर्मा व संजीव गुप्ता आसीन थे। महाराजा अग्रसेन की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। मंच का संचालन सांसद प्रतिनिधि देवेंद्र हितकारी व सौरभ जायसवाल ने किया।

इस मौके पर संदीप सिंघल, प्रदीप सिंघल, राजीव गुप्ता, हरिश मोहन गर्ग, राकेश चंद्रा, डॉ. नीरज गर्ग, श्याम सुंदर गुप्ता, नवीन अग्रवाल, आशुतोष बिंदल आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम में राष्ट्रपति पदक से अलंकृत वी.के. अग्रवाल को गाजियाबाद का गौरव बताकर शॉल, पगड़ी, माला व उपहारों के साथ अभिनंदन किया गया। इसके अलावा दीपक कंसल (बादल चूर्ण), दुष्यन्त गुप्ता (फ्लैक्स वाले), डी.के. मित्तल (राजनगर), आर.पी. बंसल (जिलाध्यक्ष), मनीष पंडित (हिन्डन नदी), वी.के. सिंघल (राजनगर), ओ.पी. चिटकारा, अनिल सांवरिया, राजेन्द्र नगर अग्रवाल संगठन,

आशीष गुप्ता, रूबी अग्रवाल, नरेश बंसल, विनय रस्तोगी, सुमित गोयल, डॉ. संजीव गोयल (चिरंजीव विहार), राजेन्द्र मित्तल मेंदीवाले (मंत्री प्रतिनिधि), संजीव मित्तल (दिल्ली गेट व्यापार मण्डल), गौरव गर्ग (सर्राफा एसोसिएशन), नरेश गर्ग (रोहतक), लक्ष्मी अग्रवाल, प्रभा गोयल, स्नेह लता अग्रवाल, सपना बंसल, प्रदीप गर्ग, चेयरमैन (सेक्टर-23), एच.सी. वशिष्ठ, अरुण त्यागी, महेश चौधरी, राकेश, हेमंत सिंघल, सचिन गर्ग, अमन भैया, रमन भैया, ममता गुप्ता (नशामुक्ति), वसंत मोहन, अजय अग्रवाल (सेक्टर-23), अंकित अग्रवाला, अंकुर अग्रवाल, शालिनी अग्रवाल, आयांश अग्रवाल आदि भारी संख्या में विशिष्ट जनों ने वी.के. अग्रवाल का अभिनन्दन किया।