पुन: इतिहास के पन्नों में स्वर्णिम अक्षरों में दर्ज हुआ संस्थान का नाम
गाजियाबाद। भरत राम ग्लोबल स्कूल, इंदिरापुरम ने एचईटीएस द्वारा दूसरा ‘हार्वेस्ट द नर्चरर’ पुरस्कार सम्मान समारोह में गुरुवर्य सम्मान प्राप्त किया है। यह पुरस्कार स्टाफ के सदस्यों द्वारा विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ. अनुरूप कौर के मार्गदर्शन में विकास के लिए की गई कड़ी मेहनत और नवाचार का परिणाम है। हार्वेस्ट एजुकेशनल ट्रांसफॉर्मेशन सॉल्यूशंस का गठन 2017 में एमएसएमई, आईएसओ 9001-2015 प्रोसर्ट यूके सर्टिफाइड के तहत पंजीकृत किया गया था। यह एक उभरती हुई संस्था तथा विश्व स्तर पर मान्यता प्राप्त संस्थान है, य-12 को शैक्षिक परामर्श प्रदान करता है।
युवाओं के उन कौशलों का उल्लेख करता है जिन्हें उन्हें अपने दम पर प्रबंधित करने और विकसित करने की आवश्यकता होती है। किसी भी व्यक्ति या शैक्षणिक संस्थानों को आवश्यक शैक्षणिक ज्ञान, शिक्षक प्रशिक्षण, छात्र कार्यशालाएं, मूल्यांकन और परामर्श कार्यक्रम तथा अनुकूलित समाधान प्रदान करता है। एचईटीएस व्यक्तित्व और टीम वर्क को पोषित करने, अधिकतम एक्सपोजर प्रदान करने, उत्कृष्टता के लिए जुनून पैदा करने, जवाबदेही और पारदर्शिता की भावना पैदा कर अखंडता पैदा करने का भी वादा करता है।
विश्व स्तर पर इस प्रतियोगिता में भारत समेत 14 देशों ( थाईलैंड, वियतनाम, बांग्लादेश, दुबई, यूगांडा, फिलिपिन्स, कनाडा, पाकिस्तान, नाइजीरिया, इंडोनेशिया, अर्जेंटीना, जॉर्जिया, लॉस एंजेल्स) के 200 प्रतिभागियों ने भाग लिया, जिनमें से अंतिम पुरस्कार सम्मान के लिए शिक्षकों, प्राचार्यों, प्रशिक्षकों, स्कूल और शोधकर्ताओं के लिए 95 नामांकन चुने गए। हमारे भारत देश के पांच विद्यालयों को यह सम्मान प्राप्त करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ, जिनमें भरत राम ग्लोबल स्कूल, इंदिरापुरा एक है।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि फ्रांस की महारानी नादिया हरिहिरी थीं और विशिष्ट अतिथि प्रो. डॉ. वीजेई कैरोलिन थे। विभिन्न देशों से डॉ. एलिजाबेथ लुकास अफोलोलू, अरुण सुब्रह्मण्यन, अलका महाजन, डॉ. लक्ष्मीप्रिया, मीरा वी और डॉ. राजा राव पगिडिपल्ली मौजूद रहे। इस महामारी के दौरान प्रत्येक को प्रोत्साहित करने और प्रेरित करने के लिए शिक्षकों के दिलों तक पहुंचने में यह एक बड़ी सफलता थी। इस सम्मान के द्वारा भरत राम ग्लोबल स्कूल का नाम एक बार पुन: इतिहास के पन्नों में स्वर्णिम अक्षरों में अंकित हो गया। इस उपलब्धि के लिए पूरे भरत राम ग्लोबल परिवार को बधाई।
















