विकास किया है क्षेत्र में और विकास करेंगे: मनोज गोयल

गाजियाबाद। वार्ड-72 के निगम पार्षद मनोज गोयल ने ऐलान किया कि हमने अपने वार्ड में अभूतपूर्व विकास किया है और देवतुल्य स्थानीय जनता के आशीर्वाद से भविष्य में भी विकास करेंगे, करते रहेंगे। विकास किया है, विकास करेंगे जैसे गगनभेदी नारे के तहत बुधवार को कौशांबी स्थित के ए ब्लॉक के पार्क में क्षेत्रीय पार्षद मनोज गोयल द्वारा घास लगवाई गई। इससे पहले नारियल फोड़कर और मिठाई खिलाकर इस कार्य का शुभारंभ किया गया। बता दें कि निगम पार्षद मनोज गोयल द्वारा पिछला नगर निगम का चुनाव जीतने के बाद पहला कार्य कौशांबी में के ए ब्लॉक से शुरू हुआ था। उसके बाद पूरे वार्ड में 5 साल तक विकास कार्य लगातार चलते रहे।

उन्होंने कहा कि इस बीच कोरोना काल की वजह से कार्य करने का समय भी कम मिला, उसके बावजूद भी पार्षद के संघर्ष से नगर निगम द्वारा अधिकतर कार्य इस वार्ड में कराए गए। अपने क्षेत्रवासियों का आह्वान करते हुए उन्होंने कहा कि विकास हमेशा होने वाली एक सतत प्रक्रिया है जो कभी रुकती नहीं। चाहे कौशांबी का प्लॉट एरिया हो, चाहे कौशांबी का टावर एरिया हो या वैशाली का कामना हो या प्लॉट एरिया, बुध विहार, नील पदम कुंज, एक्सप्रेस ग्रीन, क्लाउड नाइन आदि, इन सब जगहों पर बीते 5 वर्षों में आशातीत विकास के कार्य कराए गए। अगर आगे भी कार्य करने का मौका मिला तो विकास कार्यों को एक नए आयाम तक पहुंचाया जाएगा। विकास कार्यों की अगर बात की जाए तो वार्ड-72 के पार्षद मनोज गोयल का नाम सबसे ऊपर श्रेणी में आता है। वह इसलिए कि वह पार्षद रहते हुए विकास कार्यों के साथ-साथ उन्होंने मानव रक्षा के लिए अनगिनत कार्य किए है।

जिसका उदाहरण कोरोनाकाल में देखने को मिला। कोरोना काल की दुसरी लहर में जब लोग अपने आपको बचाने के लिए घरों में कैद हो गए थे। तो उस कोरोना काल में अपनी जान की परवाह किए बिना क्षेत्र के लोगों की मदद की। जिससे उन्हें कोई परेशानी न हो। ऑक्सीजन से लेकर वैक्सीनेशन की व्यवस्था उन्होंने अपने दम पर की। जो एक असली मानवता का सदेंश देता है। वहीं क्षेत्र के लोग भी मनोज गोयल को फिर से पार्षद के रुप में देखना पंसद करते है। इस मौके पर नीतू जैन, शालू सिंगला, नीरज बबूता, कंचन बहल, अनीता अग्रवाल, रविता अग्रवाल, अतुल भूषण, रमेश संभाला, अवधेश कटिहार सहित क्षेत्र के अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।