संभव कार्यक्रम में नगर आयुक्त ने सुनी लोगों की समस्या, तत्काल कार्यवाही के निर्देश

नगर निगम की प्राथमिकता शहर का विकास करना और समस्या से निपटना: नगर आयुक्त

गाजियाबाद। नगर निगम में मंगलवार अवकाश होने के कारण बुधवार को कार्य दिवस मे संभव जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें नगर निगम के संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। जिनके द्वारा आगंतुकों की समस्या को सुनकर उनका समाधान कराया गया। नगर आयुक्त के निर्देशानुसार अपर नगर आयुक्त अरुण कुमार यादव, अपर नगर आयुक्त शिवपूजन यादव, उद्यान प्रभारी डॉ अनुज कुमार सिंह, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ मिथिलेश कुमार, तथा निर्माण व जलकल विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे। संभव में स्वास्थ्य विभाग अतिक्रमण संबंधित संदर्भ प्राप्त हुए। जिन पर तत्काल कार्यवाही के लिए नगर आयुक्त द्वारा मौके पर तत्काल कार्यवाही करने के निर्देश दिए। जिस पर आगंतुकों द्वारा समस्याओं के तत्काल समाधान पर निगम अधिकारियों का आभार व्यक्त किया।


संभव के अंतर्गत आने वाली शिकायतों के क्रम में नगर आयुक्त डॉ नितिन गौड़ के समक्ष कई महत्वपूर्ण अन्य विषय भी प्राप्त हुए। जिसमें मोहन नगर जोन से स्वास्थ्य विभाग संबंधित वार्ड संख्या 83 का संदर्भ प्राप्त हुआ। जिसमें पार्षद कुसुम सिंह के साथ-साथ अन्य नागरिक गणों ने वहां एकत्र हो रहे कचरे के संबंध में विस्तार से चर्चा की। जिसके विषय में नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ मिथिलेश कुमार द्वारा बताया गया कि उक्त स्थान पर कचरा एकत्र कर पृथक्करण का कार्य कराया जाता है। नगर आयुक्त ने संबंधित अधिकारी को तत्काल उक्त स्थान पर निरीक्षण करने तथा उक्त स्थान को कवर कराकर कार्यवाही करने के निर्देश दिए। साथ ही स्वयं मौके पर निरीक्षण करने के लिए आश्वासन भी दिया। वसुंधरा जोन से हटाए खोके जोकि अवैध रूप से रखे हुए थे। इस विषय पर भी संभव के अंतर्गत विस्तृत चर्चा हुई। निगम अधिकारियों द्वारा यहां स्पष्ट किया गया कि उक्त विषय में नियमानुसार कार्यवाही की गई है तथा जिसके समाधान के लिए आगे भी नियम से ही कार्यवाही की जाएगी।


नगर आयुक्त डॉ नितिन गौड़ ने लोगों की समस्या को सुनते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि नगर निगम की प्राथमिकता शहर का विकास करना और लोगों की समस्या का समाधान करना है। आने वाली समस्या का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किया जाए। समस्या का निस्तारण होने के बाद भी मौके पर जाकर उसका धरातल पर निरिीक्षण किया जाए। साथ ही समस्या लेकर आए लोगों से भी इसका फीडबैक लिया। अगर किसी भी समस्या का समयानुसार निस्तारण नही किया गया और कार्यों में लापरवाही मिली तो संबधित अधिकारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

कार्यों में लापरवाही बिल्कुल बर्दास्त नही की जाएगी। जनता की समस्या के निस्तारण के लिए संभव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिससे लोगों को किसी भी समस्या के लिए नगर निगम कार्यालय के चक्कर न काटने पड़े। नगर आयुक्त के नेतृत्व में शहर निवासियों द्वारा निगम को प्राप्त कराई जा रही शिकायतों पर तत्काल कार्यवाही की प्रक्रिया से लोगों में खुशी है। जिस समस्या के लिए वह महीनों और सालों नगर निगम के चक्कर काटने को मजबूर होते थे। आज उसी समस्या का निस्ताण सप्ताह भर से भी कम समय में हो रहा है।

संभव कार्यक्रम में प्राप्त हुए संदर्भों पर तत्काल कार्यवाही के निर्देश नगर आयुक्त द्वारा दिए गए संबंधित अधिकारियों को मौके पर निरीक्षण के लिए भी विशेष रूप से कहा गया।