-जूते, कपड़ो एवं खाद्य सामाग्री से भरे 163 बॉक्स गूंज संस्था को भेंट
-जरूरतमंद की सहायता से मिलती है को शकुन: मनोज तायल
गाजियाबाद। समाजसेवा से केवल खुद को सुकून मिलता है, बल्कि जरूरतमंद लोगों की सहायता भी की जा सकती है। अपने लिए तो हर इंसान जीता है, मगर समाज के लिए जीना भी किसी तपस्या से कम नही है। क्योंकि समाज सेवा से बड़ा कोई भी धर्म और कर्म नहीं है। इसका मौका भी हर किसी को नहीं मिलता, भगवान यदि किसी को इस लायक बनाता है तो उसे हर हाल में जरूरतमंदों की सहायता करनी चाहिए। ऐसी ही एक गाजियाबाद में लायंस क्लब गाजियाबाद संस्था है। जो प्रदेश ही नही बल्कि पूरे देश में सामाजिक कार्य कर अपनी अनोखी पहचान बनाने में कामयाब रही है।
लायंस क्लब से जुड़े रीजनल चैयरमेन लायंस मनोज तायल पिछले कई वर्षो से सामाजिक कार्य में बढ़चढ़ कर अपना योगदान देता आ रहे है। वह चाहे पूर्व में अध्यक्ष पद पर रहे हो या फिर किसी अन्य पदों पर, लेकिन सामाजिक कार्य करने से कभी पीछे नही हटते है। लायंस क्लब गाजियाबाद का एक ऐसा ही कार्य एक बार फिर से देखने को मिला है। जहां क्लब ने एक ट्रक में जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए कपड़े, खिलौने एवं खाद्य सामाग्री भेंट की।
लायंस क्लब गाजियाबाद के डिस्ट्रिक गर्वनर लायंस गौरव गर्ग के प्रोजेक्ट को उड़ान भरते हुए रीजनल चैयरमेन लायंस मनोज तायल के साथ प्रीति जाजू, जोनल चैयरमेन आदित्य गुप्ता, कुसुम कारवां, नीलम गुप्ता ने लायंस क्लब एकता, लांयस क्लब सकंल्प, लायंस क्लब सार्थक, लायंस क्लब समर्र्पण, लायन्स क्लब हिंडन, लायन्स क्लब आराधना, लायन्स क्लब इंदिरापुरम, लायन्स क्लब अपराजिता, लायन्स क्लब गाजियाबाद समेत 16 लायंस क्लब की मदद से बुधवार को 163 बॉक्स में जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए कपड़े-खिलौने एवं खाद्य सामाग्री को ट्रक में भरकर रवाना किया। रीजनल चैयरमेन लायंस मनोज तायल ने बताया कि 163 बॉक्स में 300 जोड़ी जूते, 1500 जोड़ी पेंट, शर्ट, साड़ी, सौ किलो चावल, सौ किलो दाल, सौ किलो आटा एवं बच्चों को खिलौने भरकर दिल्ली के सरिता विहार में संचलित गूंज संस्था को भेंट किया। इससे उन जरूरतमंद लोगों की मदद होगी, जिन्हें वास्तविकता में इसकी जरूरत है। उन्होंने बताया जब किसी जरूरतमंद की सहायता की जाती है तो व्यक्ति को शकुन मिलता है और इसकी अनुभूति किसी अमृत से कम नहीं होती।
कोविड-19 की दुसरी लहर में रक्षक बना लायंस क्लब
कोरोना संक्रमण की दुसरी लहर में जब लोगों को मौत का सामना करना पड़ रहा था। उस दौर में भी लायंस क्लब के सदस्य जरूरतमंद लोगों को ऑक्सीजन सिलेंडर उपलब्ध कराने में कोरोना योद्धा के रूप में अहम भूमिका निभा रहे थे। इसके बाद पीएम मोदी के अभियान शतप्रतिशत वैक्सीनेशन को भी बढ़ावा देने के लिए कविनगर लायंस आई अस्पताल में वैक्सीनेशन शिविर का आयोजन किया था। जिसमे दस हजार से लोगों को प्रथम या द्वितीय डोज देकर उन्हें आने वाले समय में इस महामारी से लडऩे के लिए एक सुरक्षा कवच प्रदान किया गया।
प्लेटिनम समेत 7 अवार्डो से सम्मन्नित हो चुके है मनोज
लॉयन मनोज तायल किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। सामाजिक कार्यों के प्रति वह हमेशा तत्पर दिखाई देते हैं। कोरोना काल में भी उन्होंने एवं उनके सहयोगियों ने अपनी चिंता न कर जरूरतमंदों की तन मन धन से सहायता की। सेवा कार्यों में आज भी वह कतई पीछे नहीं रहते हैं। जब कभी मौका मिलता है, वह जरूरतमंदों के साथ खड़े नजर आते हैं। इन सब सामाजिक कार्यो की अगुवाई में पूर्व अध्यक्ष लॉयन (सीए) मनोज तायल के श्रेष्ठ कार्यो को देखते हुए मल्टीपल डिस्ट्रिक अवार्ड सेरेमनी, प्लेटिनम क्लब ऑफ द इयर, बेस्ट क्लब ऑफ द ईयर, बेस्ट प्रेसिडेंट ऑफ द ईयर,कोरोना वारिर्यस ऑफ द डिस्ट्रिक एवं प्राउड प्रोजेक्ट ऑफ द डिस्ट्रिक फॉर आई हॉस्पिटल की उपलब्धि से नवाजे जा चुके है। वर्तमान में मनोज तायल लॉयस क्लब गाजियाबाद के जोनल चेयरमैन के पद अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर रहें है। लॉयन मनोज तॉयल शिक्षा के क्षेत्र, सामजिक एवं चिक्तिसा के क्षेत्र में भी सराहनीय कदम उठाए है।
















