4 छात्राओं को हीरो मोटर्स में नियुक्ति पत्र वितरित, राजकीय पॉलीटेक्निक में शैक्षिक संवाद समारोह का शुभारंभ।
मंत्री जितिन प्रसाद ने कहा कि अपने भविष्य को मजबूत करने के लिए मेहनत बहुत जरूरी है। आपकी कड़ी लग्न और मेहनत ही आपके लिए सफलता के द्वार खोलेगी। उन्होंने सरकार द्वारा टेक्नीकल शिक्षा के बारे में भी छात्रों को विस्तार से बताया।
गाजियाबाद। प्रविधिक शिक्षा विभाग के मंत्री जितिन प्रसाद ने कहा कड़ी मेहनत और लग्न से कामयाबी के सपने हमेशा पूरे होते हैं। जीवन में सफल लोगों से प्रेरणा हासिल करें और असफलता से सीखते हुए आगे बढ़ें। मजबूत इरादा है तो कोई भी मुसीबत रास्ता नहीं रोक सकती। अभिभावक और शिक्षक सफलता के रास्ते में महत्वपूर्ण कड़ी होते हैं। बुधवार को शास्त्रीनगर स्थित राजकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज में बुधवार को छात्र-छात्राओं का शैक्षिक संवाद समारोह का शुभारंभ किया। प्रविधिक शिक्षा विभाग के मंत्री जितिन प्रसाद ने कहीं। प्रविधिक शिक्षा विभाग के मंत्री जितिन प्रसाद ने दीप प्रज्जवलित कर छात्रों द्वारा लगाई मॉडल प्रदर्शनी का अवलोकन किया और कॉलेज परिसर में पौधा रोपण किया।
मंत्री जितिन प्रसाद ने कहा कि अपने भविष्य को मजबूत करने के लिए मेहनत बहुत जरूरी है। आपकी कड़ी लग्न और मेहनत ही आपके लिए सफलता के द्वार खोलेगी। उन्होंने सरकार द्वारा टेक्नीकल शिक्षा के बारे में भी छात्रों को विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि छात्राएं बराबर की हकदार है पॉलिटेक्निक में अभी 20 फिसदी ही छात्राएं हैं लेकिन वह चाहते हैं कि यह रेशों 50 फिसदी का हो।
जिससे महिलाएं और सशक्त हो सके। महिलाओं के लिए सरकार द्वारा चलाई जा रही तमाम योजनाओं के बारे में भी मंत्री ने छात्र छात्राओं को बताया। खेलकूद के साथ इसका भी ध्यान रखें की अभिभावकों को भी आपसे बहुत अरमान है। उनके अरमानों को पूरा करने के लिए कड़ी मेहनत से अपने सपने को साकार करें। क्योंकि देश को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी आप सभी विद्यार्थियों की है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सौ लाख करोड़ की योजना गतिशील योजना पर कहा कि ये योजना 16 मंत्रालयों को बनाकर बनी है।
विशिष्ट अतिथि श्रम कल्याण परिषद के अध्यक्ष सुनील भराला ने कहा कि वर्तमान सरकारों की इतनी योजनाएं हैं कि आज छात्रों का भविष्य कॉलेज से निकलने के बाद भी सुरक्षित लगता है। छात्र अपनी लग्न से अपने मुकाम को प्राप्त करें। प्रविधिक शिक्षा परिषद के उपाध्यक्ष बलदेव राज ने कहा कि सीखते रहने और सकारात्मक सोचने की प्रवृत्ति से कामयाबी के रास्ते खुलते चले जाते हैं। छात्र-छात्राएं अपने आसपास के लोगों से सीखें और अच्छी बातों को ग्रहण करें। अपने काम के खुद मालिक बनें।
आज वर्तमान में तकनीशियनों की बेहद जरूरत है। कार्यक्रम के दौरान पॉलीटेक्निक के 4 छात्राओं को हीरो मोटर्स में नियुक्ति पत्र वितरित किए गए। वार्षिक पत्रिका का विमोचन भी अतिथियों द्वारा किया गया। कॉलेज के प्रचार्या जानबेग लोनी ने प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की। इस दौरान प्रविधिक शिक्षा के यूपी ब्रांड एंबेसडर संदीप दीक्षित, संयुक्त निदेशक पश्चिमी क्षेत्र के जेएल वाई, हापुड़ कॉलेज के प्रचार्या एसके वर्मा आदि मौजूद रहे।
















