गौतम पब्लिक सीनियर सेंकेडरी स्कूल में धूमधाम से मनाया गया हिंदी दिवस

-हिंदी बहुत ही समृद्धशाली भाषा: पूनम गौतम

गाजियाबाद। गौतम पब्लिक सीनियर सेंकेडरी स्कूल पी- ब्लॉक प्रताप विहार में बुधवार को हिन्दी दिवस समारोह धूमधाम के साथ मनाया गया। इस दौरान छात्र एवं छात्राओं ने कविता और हास्य नाटक प्रस्तुत किये। विद्यालय की प्रधानाचार्या पूनम गौतम ने बताया आजादी मिलने के दो साल बाद 14 सितबंर 1949 को हिंदी को राजभाषा घोषित किया गया था। वर्ष 2001 में रिकॉर्ड के अनुसार, लगभग छब्बीस करोड़ नागरिक हिंदी मे बात करते है, हिंदी दिवस के विषय में बताते हुए कार्यक्रम की शुरूआत की। आज हिंदी का वर्चस्व भारत नहीं पूरे विश्व में दिन प्रतिदिन बढ़ रहा है। मॉरीशस एवं फिजी देशों में हिंदी बोलने वालों की संख्या अधिक है। उन्होंने कहा कि हिंदी भाषा निरंतर अपने प्रगति के पथ पर आगे बढ़ रही है। इसलिए हमें हिंदी होने पर गर्व है। निबंध लेखन एवं कविताओं के माध्यम से छात्राओं ने भी हिंदी के महत्व को बतलाया।


उपप्रधानाचार्या तनूजा ने हिंदी दिवस पर एक कविता भी बोली, एक भाषा है, आशा भरी जिसका नाम हिंदी है, हिंदी केवल जुवां नही, देश के माथे की बिंदी है। उपप्रधानाचार्या ने कहा हिंदी बहुत ही समृद्धशाली भाषा है। दूसरी भाषा के शब्दों को भी आसानी से अपना लेती है। हिंदी भाषा को सीखना और बोलना व हिंदी में निपुण होना बेहद आसान है। थोड़ी सी नियमित कोशिश से हिंदी भाषा में दक्षता प्राप्त की जा सकती है। अब हिंदी वैश्विक बन चुकी है। विश्व की दूसरी सबसे ज्यादा बोले जाने वाली भाषा हमारी हिंदी है। उन्होंने बच्चों से हिंदी में अपनी अभिरुचि विकसित करने की जरूरत पर बल दिया। हिंदी हिंद की पहचान है।


विधालय के एकेडमिक हेड चेतन शर्मा ने हिंदी दिवस पर अपने विचार व्यक्त किये। इस अवसर पर विद्यालय मे हिंदी बहुविकल्पिय प्रश्नोत्तर-प्रतियोगिता हुई। कक्षा 6 से 8 तक हिंदी निबंध लेखन हिन्दी भाषा का महत्व कक्षा 9 से 12 तक और कविता वाचन में नर्सरी से पांचवी तक के विधार्थियों ने अदभुत प्रदर्शन किया। हिंदी दिवस पर विधालय के छात्र व छात्राओ ने कार्यक्रम प्रस्तुत किये। हिंदी कविता श्रीधर, आराध्या, शिवांशी, शौर्य, अर्जुन, रोल प्ले: गुनित, दीपांशी, प्रियंका, याशिका कर्ण, माधव, विवान, अनिश, मिमिक्री: खुशबू ने शानदार प्रदर्शन किया। इस अवसर पर विधालय के सभी अध्यापकगण उपस्थित थे।