रविवार अवकाश के दिन भी जमा होगा हाउस टैक्स

हाउस टैक्स वसूली लक्ष्य पूर्ति तथा शहर वासियों की सुविधा के लिए 10 जगह लगेगा कैंप

गाजियाबाद। हाउस टैक्स वसूली लक्ष्य पूर्ति करने के लिए और शहरवासियों की सुविधा दृष्टिगत अवकाश के दिन भी अब शहर में नगर निगम द्वारा 10 कैंप लगाए जाएंगे। अवकाश के दिन सरकारी कार्यालय बंद होने के चलते लोग अपना हाउस टैक्स जमा नही कर पाते है और अन्य दिन उनकी छुट्टी नही रहती है। शहरवासियों की सहूलियत को देखते हुए नगर निगम अवकाश दिन भी कैंप लगाएगा। जहां लोगों आसानी से कैंप पर जाकर अपना हाउस टैक्स जमा कर सकते है। नगर आयुक्त डॉ नितिन गौड़ ने समस्त जोनल प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्र में दो स्थानों पर कैंप लगाने के निर्देश दिए है। जोनल कार्यालयों में शहरवासी आकर अपना हाउस टैक्स जमा करते हैं। इसके साथ-साथ कुछ लोग ऑनलाइन भी अपने कर को जमा कराते हैं। किंतु शहर वासियों की सुविधा के दृष्टिगत अवकाश के दिनों में भी उनके क्षेत्र में हाउस टैक्स वसूली कैंप लगाया जा रहा है।

मोहन नगर जोनल प्रभारी राजवीर सिंह ने बताया कि शिव चौक शालीमार गार्डन एक्सटेंशन 2 में तथा एच ब्लॉक लाजपत नगर में हाउस टैक्स वसूली कैंप लगाया जाएगा। वसुंधरा जोन के जोनल प्रभारी विवेक त्रिपाठी ने बताया कि शिप्रा कृष्णा सोसाइटी तथा ऑरेंज काउंटी अहिंसा खंड इंदिरापुरम में हाउस टैक्स वसूली के लिए अवकाश के दिन कैंप लगाया जाएगा। कवि नगर जोनल प्रभारी एसके राय ने बताया कि आनंदम विला मेरठ रोड, आशियाना सोसायटी में कर वसूली के अवकाश के दिन लगाया जाएगा। विजयनगर के जोनल प्रभारी द्वारा बताया गया कि महागुन मासकोट क्रॉसिंग रिपब्लिक में तथा जेपी फॉर्म हाउस सनी चौक बिहारीपुरा में हाउस टैक्स वसूली कैंप लगाया जाएगा। सिटी जोन के प्रभारी गजेंद्र ने बताया कि बताया गया कि राजनगर एक्सटेंशन केडब्ल्यू सृष्टि में तथा पंचवटी डी ब्लॉक में हाउस टैक्स वसूली का कैंप अवकाश के दिन में लगाया जाएगा।

निगम की आय को बढ़ाने के लिए समय-समय पर संबंधित विभाग को नगर आयुक्त महोदय द्वारा कार्य योजना बनाते हुए निर्देश दिए जाते हैं। जिसमें टैक्स वसूली के अलावा अन्य मदों पर भी कार्य करने के निर्देश मुख्य कर निर्धारण अधिकारी डॉक्टर संजीव सिन्हा को दिए गए। नगर आयुक्त की कार्यकुशलता में समस्त संबंधित अधिकारी कड़े निर्देशों का पालन भी कड़ाई से करते हुए नजर आ रहे हैं। जिसके क्रम में अवकाश के दिनों में भी कैंप लगाकर कर वसूली का टारगेट पूरा करने के लिए प्रयासरत हैं।