गाजियाबाद। दिल्ली से सटे गाजियाबाद में मां-बेटे के पवित्र रिश्तों को कलंकित करने की यहां शर्मनाक घटना सामने आयी है। 30 साल के बेटे ने शराब के नशे में मां के साथ ऐसा घिनौना काम कर डाला, जिसे कोई सपने में भी नहीं सोच सकता है। जिस मां ने अपने गर्भ में 9 माह रखने के बाद पाल पोषकर इतना बड़ा किया वहीं बेटा आज इतनी घिनौनी हरकत करेगा कभी सोचा नहीं था। मां के विरोध करने पर कलयुगी बेटे ने मारपीट भी की। सोचो, उस मां पर क्या गुजरी होगी, जिसे बेटे के खिलाफ ऐसा घिनौना काम करने पर रिपोर्ट दर्ज करानी पड़ी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है। घटना थाना लोनी बोर्डर क्षेत्र की है।
तड़के करीब चार बजे की बात है। बेटे ने मां को पानी के लिए आवाज दी। मां बिस्तर से उठी और बेटे के लिए पानी लेकर पहुंची, मां को क्या पता था कि जिसके लिए वह यह सब कर रही है, उसके मन में उसके प्रति बेटे के अंदर गंदे ख्याल है। आरोप है कि पानी देने पहुंची मां को कलियुगी बेटे ने बिस्तर पर खींचकर गिरा लिया और गलत हरकत करने लगा। मां ने जब विरोध करते हुए खुद को बचाने का प्रयास किया तो लात घूसों से मारपीट कर जबरदस्ती करने लगा।
आरोपी द्वारा की गई मारपीट से महिला के चेहरे और आंख पर गंभीर चोट आई है। आरोपी ने घिनौने काम को अंजाम देने के बाद मां को धमकी दी कि इस मामले में किसी से कुछ कहा तो वह जान से मार देगा। तड़के ही ऐसी वारदात होने से सदमे में आई महिला को यह समझने में भी कई घंटे का समय लग गया कि थाने में इसकी शिकायत करें की नहीं। फिर हिम्मत कर महिला ने परिजनों से आपबीती बताई और थाने जाकर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। महिला की तहरीर पर मुकदमा दर्ज करने के बाद लोनी बॉर्डर थाना पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। एसीपी अंकुर विहार भास्कर वर्मा ने बताया कि पूछताछ के दौरान आरोपी में नशे में वारदात को अंजाम देना कबूल किया है। उसने पुलिस को बताया कि नशे में होने के कारण सिर पर शैतान बैठ गया था और उससे इस तरह का घिनौना काम हो गया।
















