नेहरू वर्ल्ड स्कूल में कैम्ब्रिज कक्षाओं का वार्षिकोत्सव धूमधाम से संपन्न

गाजियाबाद। शास्त्री नगर स्थित नेहरू वर्ल्ड स्कूल में शनिवार को कैम्ब्रिज का वार्षिकोत्सव धूमधाम से संपन्न हुआ। जिसमें कैम्ब्रिज की एक से छह तक की कक्षाओं के विद्यार्थियों ने उत्साह से भाग लिया। नाटक ‘ल$फकाडिओÓ कहानी पर आधारित था। यह समारोह दो पारी में संपन्न हुआ। समारोह की प्रथम पारी में डॉ अकुल गुप्ता एवं डॉ आकांक्षा अग्रवाल तथा द्वितीय पारी में एम.के सेठ (चीफ जनरल मेनेजर बी.एस.एन एल), गुरविंदर सिंह (सामाजिक कार्यकर्ता) ने मुख्य अतिथि के रुप में शिरकत की। समारोह में कर्नल टी.पी.सिंह सूरी, लेफ्टिनेंट कर्नल रंधीर सिंह सूरी और नीलू रॉय भी विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। विद्यालय की एक्जीक्यूटिव हैड सुजैन होम्स ने समस्त अभिभावकों और उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों का स्वागत किया।

अपने स्वागत भाषण में उन्होंने कहा कि यह छात्रों की बहुमुखी प्रतिभा की सराहना की। इसे उभारने में अध्यापकों व अभिभावकों की भूमिका के महत्व को उजागर किया। उन्होंने विद्यालय की निरंतर प्रगति का भी उल्लेख किया। कार्यक्रम का आरंभ छात्रों ने विद्यालय की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत कर किया गया। जिसमें छात्रों ने सन् 2023-24 सत्र में हुईं विद्यालय की उपलब्धियों के विषय में बताया। कार्यक्रम का विशेष आकर्षण ‘ल$फकाडिओÓनाम की कहानी रही, जिसे अंग्रेजी में प्रस्तुत किया गया। यह नाटक एक ऐसी भावना को लिए हुए था जो हम सभी को अपने स्वाभाविक रूप में रहने की प्रेरणा देती है।

कहानी एक शेर की थी जो इंसानी दुनिया से प्रभावित होकर अपने रूप-व्यक्तित्व को भूलकर उनकी कुछ गतिविधियों को करता है पर जल्द ही उसकी दुनिया उसे वापिस आने को प्रेरित करती है। अंत में वह सभी से दूर चला जाता है। कहानी के माध्यम से छात्रों ने अपने मोहक अभिनय के द्वारा यह संदेश देने का प्रयास किया कि ईश्वर ने हम सभी को एक विशिष्टता प्रदान की है जो हमें अलग पहचान देती है। किसी के प्रभाव में आकर हमें उसे समाप्त नहीं करना चाहिए।

छात्रों के अभिनय, नृत्य तथा संगीत ने सभी का दिल जीत लिया। आमंत्रित अभिभावकों व अतिथिगणों ने छात्रों की इस प्रस्तुति का भरपूर आनंद उठाया व उनके अभिनय और नृत्य की भूरि-भूरि प्रशंसा की। समारोह के अंत में विद्यालय के निदेशक डॉ अरुणाभ सिंह ने छात्रों के अभिनय की।