संभव जनसुनवाई में नगर आयुक्त ने सुनी जनता की समस्या

कम समय में समस्याओं के निस्तारण पर पार्षद ने जताया आभार
गाजियाबाद। शहर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने के लिए जहां नगर आयुक्त डॉ नितिन गौड़ गंभीर दिखाई दे रहे हैं। वहीं शहर की समस्याओं के निस्तारण को लेकर भी लगातार क्षेत्र के लोगों से मुलाकात कर उसका निस्तारण करा रहे है। समस्याओं के निस्तारण के लिए शहर को लोगों को नगर निगम के चक्कर ना काटने पड़े, इसके लिए खुद लोगों की समस्या सुनकर उनका निस्तारण करा रहे हैं। नगर निगम मुख्यालय में आयोजित संभव कार्यक्रम में मंगलवार को 33 संदर्भ प्राप्त हुए। अधिकांश शिकायतें संपत्ति विभाग एवं जलकल विभाग से प्राप्त हुई। जिनको तत्काल निस्तारित करने के लिए नगर आयुक्त ने संबधित विभाग को आदेशित किया। वहीं समस्याओं के समय पर निस्तारित होने पर मोहन नगर जोन के निवासियों द्वारा नगर आयुक्त को पुष्पगुच्छ भेंट कर आभार व्यक्त किया।


नगर आयुक्त डॉ. नितिन गौड़ के नेतृत्व में संभव जनसुनवाई में समस्त विभागीय अधिकारियों द्वारा अपने-अपने विभाग से संबंधित शिकायतों के समाधान कराने के लिए कार्यवाही की गई। नगर आयुक्त द्वारा मुख्य रूप से महाप्रबंधक जल आनंद कुमार त्रिपाठी को जल की आपूर्ति के लिए कार्यवाही सुदृढ़ करने के सख्त निर्देश दिए। संभव के दौरान अतिक्रमण संबंधित समस्या के तत्काल निस्तारण पर वार्ड संख्या 83 की निवर्तमान पार्षद कुसुम सिंह द्वारा नगर आयुक्त का आभार व्यक्त किया गया। नगर निगम द्वारा संभव में प्राप्त होने वाली शिकायतों पर तत्काल कार्यवाही कराई जा रही है। जिसे लेकर शहर के लोग भी राहत महसूस कर रहे हंै।

संभव कार्यक्रम में शिकायत लेकर आए फरियादियों का कहना है कि जिस शिकायत के निस्तारण के लिए पहले नगर निगम के चक्कर काटने पड़ते थे और उसका निस्तारण भी नही होता था। लेकिन अब नगर आयुक्त की कुशल कार्यशैली के चलते कम समय में शिकायतों का निस्तारण हो रहा है। इस दौरान अपर नगर आयुक्त शिवपूजन यादव, उद्यान प्रभारी डॉ. अनुज कुमार सिंह, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मिथलेश कुमार, जीएम जलकल आनन्द त्रिपाठी
जैदी एवं समस्त विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे। मौके पर निवर्तमान पार्षद मनोज गोयल तथा कई गणमान्य  जनप्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।