समीक्षा बैठक में अटेवा ने पुरानी पेंशन की लड़ाई को दी धार

-कार्यकारिणी का पुनर्गठन कर अटेवा मंच को दी नई मजबूती
-अब आश्वासन नही पुरानी पेंशन चाहिए, नही तो होगा बड़ा आंदोलन: चंद्रहास

गाजियाबाद। ऑल टीचर्स एम्पालाईज वेलफेयर एसोसिएशन (अटेवा) पेंशन बचाओं मंच की कार्यकारिणी के पुर्नगठन को लेकर कैलाशवती इंटर कॉलेज अर्थला में शुक्रवार को बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश उपाध्यक्ष चंद्रहास ने की। बैठक रजत प्रहरी प्रदेश संगठन मंत्री, नरेंद्र कुमार अटेवा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य, रिजवान अहमद (डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ आवास विकास) की उपस्थिति में संपन्न हुआ। प्रदेश उपाध्यक्ष चंद्रहास ने कहा की पुरानी पेंशन अटेवा का एकमात्र लक्ष्य है और इस लक्ष्य को अटेवा 110 प्रतिशत हासिल करके रहेगा। अटेवा ही एकमात्र संगठन है जो सिर्फ एक मुद्दे की मांग पुरानी पेंशन पर अड़ा हुआ है। लंबे समय से पुरानी पेंशन बहाली की मांग की जा रही है।

जब भी धरना-प्रदर्शन होता है तो अधिकारी सिर्फ आश्वासन देते हैं। इससे पेंशन धारकों का हक मारा जा रहा है। मगर अब हक की लड़ाई को धार देने के लिए जल्द ही बड़ा आंदोलन किया जाएगा। पुरानी पेंशन से कोई समझौता नही किया जाएगा। मंडल प्रभारी रजत प्रहरी ने कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर विजय कुमार बंधु इस संघर्ष को पुरजोर तरीके से लड़ रहे हैं और हमारा कर्तव्य है कि हम उनके कंधे से कंधा मिलाकर सरकार और संगठनों की साजिश को बिफल करें। रिजवान अहमद ने कहा कि आवास विकास उत्तर प्रदेश का प्रत्येक कर्मचारी आज अटेवा के साथ कंधे से कंधा मिला कर खड़ा हुआ है और हम हर कीमत पर पेंशन के लिए हर बलिदान देने को तैयार है।

जिला अध्यक्ष मनीष कुमार शर्मा ने प्रदेश पदाधिकारियों को इस बात के लिए आश्वस्त किया कि जनपद गाजियाबाद अपनी पूरी ताकत के साथ पेंशन की लड़ाई को लड़ेगा। सभी कर्मचारी अधिकारी और शिक्षकों को साथ में लेकर इस लड़ाई को नियमबद्ध तरीके से विजय कुमार बंधु के नेतृत्व में लड़ा जाएगा। अटेवा पुरानी पेंशन बहाली के लिए दृढ़ संकल्पित है इसको प्राप्त करने के लिए हम शिक्षक कर्मचारी किसी भी हद तक जा सकते हैं।

नव नियुक्त अटेवा लोनी ब्लॉक अध्यक्ष पारस गोस्वामी ने अटेवा गाजियाबाद का साथ देकर पुरानी पेंशन बहाली के लिए संघर्ष को बुंलदी तक पहुंचाने के लिए आश्वस्त किया। जिला संरक्षकसुधीर त्यागी ने अपने संबोधन में सभी सदस्यों में एक नई ऊर्जा का संचार किया। ब्लॉक अध्यक्ष मुरादनगर संजय चौधरी ने कहा कि जिस प्रकार अर्जुन को सिर्फ चिडिय़ा की आंख दिखाई देती थी, उसी प्रकार अटेवा को सिर्फ पुरानी पेंशन दिखाई देती है। एक लक्ष्य पुरानी पेंशन इसलिए, मैंने इस संगठन को पूरे मनोयोग से धारण किया है। जिला अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ आरती वर्मा ने संगठन को मजबूती देने के लिए हर संभव प्रयास करने का संकल्प लिया।

कोषाध्यक्ष प्रदीप चौहान ने कहा ओल्ड पेंशन स्कीम (ओपीएस) में पेंशन के लिए वेतन से कोई कटौती नहीं होती। जबकि राष्ट्रीय पेंशन स्कीम में कर्मचारी के वेतन से 10 प्रतिशत (बेसिक+डीए) की कटौती होती है। पुरानी पेंशन योजना में जीपीएफ की सुविधा है। जबकि एनपीएस में जीपीएफ को जोड़ा नहीं गया है। ज्ञानेश कुमार (प्रधानाध्यापक कैलाशवती इंटर कॉलेज) की उपस्थिति में बैठक का पूर्ण कार्यभार सूरजभान यादव (सीनियर लैक्चरर) ने संभाला। सभी सदस्यों के अतिरिक्त उत्तर प्रदेश नर्सिंग एसोसिएशन की सचिव श्रीमति अंबरीश अंबालिया भी उपस्थित रहे।

जनपद कार्यकारिणी का गठन
पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर चल रही रणनीति को धार देने के लिए अटेवा मंच ने कार्यकारिणी का गठन करते हुए जिला संरक्षक सुधीर त्यागी (बेसिक), जिलाध्यक्ष मनीष कुमार शर्मा (बेसिक), जिला महामंत्री संतोष पाल सिंह (माध्यमिक), जिला कोषाध्यक्ष प्रदीप चौहान (बेसिक), जिलाध्यक्ष (महिला प्रकोष्ठ) आरती वर्मा (बेसिक), जिला महामंत्री (महिला प्रकोष्ठ) मीनू शर्मा (बेसिक), वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष पवन शर्मा (बेसिक), जिला उपाध्यक्ष रामशेष वर्मा (माध्यमिक), जिला उपाध्यक्ष राजेश कुमार शर्मा (पीडब्लूडी), जिला उपाध्यक्ष दिनेश कुमार (बेसिक), जिला उपाध्यक्ष पंकज पुष्कर (आवास विकास), संगठन मंत्री एसपी सिंह (माध्यमिक), सयुक्त मंत्री पंकज यादव (बेसिक), सयुक्त मंत्री मोहम्मद अब्बास (बेसिक), जिला प्रवक्ता अजय गहलोत (बेसिक), जिला ऑडिटर मनोज रुहेला (बेसिक), जिला मीडिया प्रभारी सुभांगी अग्रवाल (आवास विकास), आईटी सैल प्रभारी रेनू सिंह (आवास विकास) की नियुक्ति की।

वहीं लोनी ब्लॉक में अटेवा ब्लॉक अध्यक्ष लोनी पारस गोस्वामी (बेसिक), लोनी महामंत्री की (बेसिक) रिंकी गुप्ता को जिम्मेदारी दी गई। ब्लॉक मुरादनगर में ब्लॉक संरक्षक अखंड प्रताप सिंह (माध्यमिक), ब्लॉक अध्यक्ष मुरादनगर संजय चौधरी (बेसिक) को बनाया गया। ब्लॉक भोजपुर में ब्लॉक संरक्षक संजय शर्मा (बेसिक), ब्लॉक अध्यक्ष भोजपुर राजपाल यादव (बेसिक) बनाया गया। महानगर अध्यक्ष की जिम्मेदारी अमित त्यागी (माध्यमिक), महामंत्री तरुण कुमार (बेसिक), कोषाध्यक्ष विनोद कुमार (बेसिक) को बनाया गया।