महिलाओं के सहयोग से ही विश्व का हो रहा चौमुखी विकास: मेयर

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर छात्राएं,महिला कर्मी को किया सम्मानित

गाजियाबाद। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर शहर में समारोहों की धूम रही। शिक्षण संस्थानों से लेकर विभिन्न संगठनों ने महिला दिवस को पूरे जोश और उत्साह के साथ मनाया। कोविड महामारी के कारण लंबे समय बाद एकत्र हुई महिलाओं ने समारोहों को लेकर पूरा उत्साह दिखाया। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर नगर निगम मुख्यालय सभागार में सोमवार को महिलाओं और बालिका विद्यालय की छात्राओं को मेयर आशा शर्मा एवं नगर आयुक्त महेंद्र सिंह तंवर ने संयुक्त रूप से सम्मानित किया। मेयर आशा शर्मा ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस को पूरे देश में जोश के साथ मनाया जा रहा है। समाज में महिलाओं को कमजोर माना जाता है। जबकि, महिलाएं पुरुषों से कम नहीं है और कदम से कदम मिलाकर चल रही हैं। आज महिलाओं के सहयोग के चलते समस्त विश्व का चौमुखी विकास हो रहा है। महिलाओं के हौसलों को बुलंद करने और समाज में फैले असमानता को दूर करने के लिए ही हर वर्ष महिला दिवस मनाया जाता है। इस मौके पर छात्राएं एवं महिलाओं को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन जरूरी है। सभागार में मेयर आशा शर्मा ने नगर आयुक्त महेंद्र सिंह, अपर नगर आयुक्त आरएन पांडेय, अपर नगर आयुक्त प्रमोद कुमार, अपर नगर आयुक्त शिवपूजन यादव, एसबीएम के नोडल अधिकारी अरूण कुमार मिश्रा, डॉ. अनुज कुमार सिंह, डूडा परियोजना अधिकारी पवन कुमार शर्मा, चंद्रपुरी बालिका विद्यालय की पिं्रसिपल हेमलता राजपूत आदि की मौजूदगी में बालिका विद्यालय की छात्राओं को गले में प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। वहीं, डूडा विभाग में कार्यरत महिला कर्मचारी भानू प्रिया को शॉल ओढ़ाकर और फूलों का गुलदस्ता देकर सम्मानित किया।