गाजियाबाद। कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण की दुसरी लहर को रोकने के लिए जिले में लॉकडाउन घोषित किया गया है। लॉक डाउन के चलते समाज में तमाम लोग ऐसे भी हैं, जिनके आगे रोजी और रोटी का संकट खड़ा हो गया है। संकट की इस घड़ी में जरूरतमंद लोगों की आवश्यक मदद करने को सामाजिक संस्थाएं दिन-रात जुटी हुई हैं। भूखों को खाना बांटा जा रहा है तो जरूरतमंद को राशन पहुंचाया जा रहा है।
हर कोई अपने स्तर पर मदद कर रहा है। इसी कड़ी में सोमवार को मानव सेवा समिति इंदिरापुरम इकाई गाजियाबाद द्वारा अभय खंड, न्याय खंड, मकनपुर विस्तार कॉलोनी और खोड़ा कॉलोनी के परिवारों को चयनित करके जिन परिवारों का कोरोना महामारी के कारण पूरे महीने कोई काम धंधा नहीं रहा, कहीं से किसी प्रकार की कोई मदद नहीं मिली उन परिवार की मदद की जा रही है। मानव सेवा समिति के अध्यक्ष सतीश अरोड़ा, महासचिव मोहन गुप्ता, संरक्षक हेमंत बाजपेई और संयोजक प्रदीप गुप्ता की उपस्थिति में करीब 60 परिवारों को अभय खंड में राशन वितरित किया गया।
जिस किसी परिवार में कोरोना महामारी के कारण अगर माता-पिता नहीं बच पाए, ऐसे परिवारों के अनाथ बच्चों का जिन का निवास स्थान इंदिरापुरम, वैशाली और वसुंधरा में है, मानव सेवा समिति, योजनाबद्ध तरीके से उनका हमेशा सहयोग करने का संकल्प लिया है। संयोजक प्रदीप गुप्ता ने कहा कोरोना महामारी से परेशान परिवार जिनके सामने राशन की परेशानी है वह लोग और ऐसे परिवारों के बच्चे जिनके माता-पिता नहीं है वह मानव सेवा समिति के इन नंबरों पर 9811343635, 9810070900 और 98919 93447 पर संपर्क कर सकते है। उनकी हर संभव मदद की जाएगी। संकट की इस घड़ी में कोई भूखा ना रहे इसके लिए समिति हर प्रयास कर रही है।
















