मां दुर्गा रामलीला कमेटी वैशाली में लंकापति का अहंकार हुआ चूर, धू धू कर रावण

गाजियाबाद। दशहरा पर्व पर मां दुर्गा रामलीला कमेटी सेक्टर-2 वैशाली में पार्षद मनोज गोयल द्वारा रावण, मेघनाथ, कुंभकरण जैसे अधर्मी का पुतला फूंका गया। पार्षद मनोज गोयल ने कहा विजयादशमी सिर्फ एक पर्व नहीं, बल्कि यह प्रतीक है झूठ पर सच्चाई की जीत का, साहस का, निस्वार्थ सहायता का और मित्रता का प्रतीक है।

बुराई पर अच्छाई की हमेशा जीत होती है, इस बात को समझाने के लिए दशहरे के दिन रावण के प्रतीकात्मक रूप का दहन किया जाता है। इस दिन भगवान श्रीराम ने बुराई के प्रतीक रावण का अंत किया था, जो यह सिद्ध करता है कि बुराई कितनी भी प्रबल क्यों न हो, जीत हमेशा सच्चाई की ही होती है।

उन्होंने कहा कि बुराई की हमेशा हार व सच्चाई की हमेशा जीत होती है, लेकिन अपने अंदर की बुराई को खत्म करने की सबसे ज्यादा जरूरत है, क्योंकि व्यक्ति के मन से बुराई समाप्त हो जाएगी तो वह दूसरों की भलाई के लिए कार्य करेगा। जब तक हम अपने अंदर के रावण को नही मारेंगे, तब तक हम सत्य की राह पर नही चल सकते है। इस मौके पर विभाग प्रचारक रोहित, रामलीला कमेटी के अध्यक्ष दिनेश लखेरा, समाजसेवी सुभाष शर्मा, भाजपा नेता अवधेश कटिहार, श्यामवीर भदोरिया सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।