कैलाश मानसरोवर भवन में 150 बेड का होम आइसोलेशन अस्पताल की शुरूआत

-निगम ने लगाया 20 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर मशीन, चीफ इंजीनियर संभालेंगे आईसोलेशन सेंटर की व्यवस्था
-नोडल अधिकारी-जिलाधिकारी, नगर आयुक्त ने कराई पहल

गाजियाबाद। जनपद में कोरोना संक्रमण के बढते मामलों के चलते बदत्तर हो रहे हालात को सुधारने के लिए अब होम आईसोलेशन में मरीजों को ऑक्सीजन सिलेंंडर की उपलब्धता के साथ अस्पताल भी शुरू किया गया है।
रविवार को इंदिरापुरम स्थित कैलाश मानसरोवर भवन में 150 बेड का होम आइसोलेशन अस्पताल की शुरूआत की गई। जिले के नोडल अधिकारी सेंथिल पांडियन सी, प्रभारी जिलाधिकारी कृष्णा करूणेश, नगर आयुक्त महेंद्र सिंह तंवर ने नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मिथलेश कुमार, डॉक्टरों एवं रोशनी एनजीओ के पदाधिकारियों की मौजूदगी में होम आईसोलेशन सेंटर की शुरूआत की। नोडल अधिकारी सेंथिल पांडियन सी ने कहा कि वसुंधरा, वैशाली, इंदिरापुरम आदि क्षेत्र के कोरोना संक्रमित मरीजों को होम आइसोलेशन अस्पताल में रखा जा सकेगा। इसके लिए नगर निगम द्वारा पूरी व्यवस्था कराई गई है। इसे चालू कर दिया गया है। इंदिरापुरम स्थित कैलाश मानसरोवर भवन में शुरू किए गए होम आइसोलेशन सेंटर संचालित होने से मरीजों को इसका लाभ मिल सकेगा। नगर निगम के सहयोग से एनसीओ रोशनी द्वारा होम आइसोलेशन सेंटर को चालू किया गया हैं।
बता दें कि जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों को कोविड अस्पतालों में बेड उपलब्ध नहीं हो पा रहे है। वहीं,ऑक्सीजन की भारी किल्लत के चलते सुधार नहीं हो पा रहा है। कोरोना संक्रमित मरीजों का आंकड़ा जहां लगातार बढ़ रहा है। इंदिरापुरम स्थित कैलाश मानसरोवर भवन में नगर निगम और एनजीओ रोशनी ने शुरू किए गए होम आइसोलेशन के 150 बेड के सेंटर में 20 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर मशीनों को नगर निगम द्वारा लगाया गया है। नगर आयुक्त महेंद्र सिंह तंवर ने बताया कि शुरू किए गए एनजीओ रोशनी और नगर निगम के सहयोग से 150 बेड का होम आइसोलेशन सेंटर शुरू होने से आसपास के मरीजों को भर्ती किया जा सकेगा। सेंटर में आइसोलेशन बेड की व्यवस्था रोशनी एनजीओ द्वारा की गई। इसका 85 प्रतिशत के ऑक्सीजन लेवल वाले हल्के एवं शुरूआती लक्षण वाले लोगों को भर्ती किया जाएगा। जिनके पास स्वयं अपने घर में होम आइसोलेट की व्यवस्था नहीं है। हल्के संक्रमण के लक्षण वालों को सावधानी बरतते हुए परिवार से अलग आइसोलेशन में रहने की आवश्यकता है। ऐसे लोगों को भर्ती किया जाएगा। आईसोलेशन सेंटर में उनका नि: शुल्क उपचार किया जाएगा। सेंटर में फ्रंटलाइन वर्कर्स, पुलिस, प्रशासन, नगर निगम, स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों को प्राथमिकता पर ऑक्सीजन की आवश्यकता होने पर तत्काल सुविधा दी जाएगी। वहीं, 25 प्रतिशत बेड आरक्षित रखे जाएंगे। नगर निगम द्वारा ऑक्सीजन सुविधा, प्रारंभिक उपचार एवं आईसोलेशन में रहने वाले लोगों को नि:शुल्क भोजन एवं मेडिकल किट उपलब्ध कराई जाएगी। आईसोलेशन सेंटर की व्यवस्था को सुचारू रखने के लिए नगर निगम के चीफ इंजीनियर मोइनुद्दीन खान को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया। इनका मोबाइल नंबर-8178016806 पर कॉल कर सकते हैं।