आजम खान के बेटे की करीबी एकता के घर आयकर विभाग ने मारा छापा

गाजियाबाद। समाजवादी पार्टी के कदवर नेता एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री आजम खान के बेटे अदीब के साथ पढ़़ी दोस्त एकता कौशिक के राजनगर सेक्टर-9 स्थित आवास पर बुधवार को आयकर विभाग की टीम ने छापा मारा। छापेमारी के दौरान आयकर विभाग की टीम के 10 अधिकारी सर्च ऑपरेशन में शामिल हैं।टीम के पहुंचते ही कविनगर थाना पुलिस ने मकान का अंदर से ताला बंद कर दिया था। आयकर विभाग की टीम को एकता कौशिक के घर से अहम दस्तावेज हाथ लगे है। पुलिस ने सर्च ऑपरेशन के दौरान किसी को अंदर या बाहर आने-जाने नहीं दिया। करीब 5 घंटे तक टीम ने सर्च ऑपरेशन चलाया। एकता कौशिक आजम खान के बेटे अदीब के साथ पढ़ी थीं। बताया गया है कि आजम खान के जेल में रहने के दौरान एकता कौशिक ही उनका कामकाज देख रही थीं।जेल से आजम खान को रिहा कराने में भी एकता कौशिक ने काफी पैरवी की थी। एकता कौशिक जीडीए के लेखा अनुभाग से सेवानिवृत एकाउंटेंट सुरेंद्र कौशिक की बेटी है। वहीं, जीडीए में अवर अभियंता रहे परितोष कौशिक की पुत्रवधू हैं।

गौरतलब है कि कई साल पहले परितोष कौशिक ने गाजियाबाद विकास प्राधिकरण से नौकरी छोड़ दी थी और रियल एस्टेट के कारोबार से जुड़ गए थे।बीते एक माह में ही एकता कौशिक ने एक बीएमडब्ल्यू,एक मर्सिडीज व एक जगुआर कार खरीदी थीं। आयकर विभाग के सूत्रों के मुताबिक एकता कौशिक के घर से काफी अहम दस्तावेज मिले हैं।इनकम टैक्स विभाग की टीम ने एकता कौशिक के मकान को अंदर से बंद कर लिया था। बुधवार को सुबह सात बजे इनकम टैक्स विभाग की टीम राजनगर में पहुंची थीं। इनकम टैक्स विभाग की छापेमारी के दौरान एकता कौशिक के मकान पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया था। एकता कौशिक आजम के बेटे अदीब के साथ पढ़ी हैं। वहीं, आजम खां के रामपुर समेत कई शहरों में ठिकानों पर आयकर विभाग की टीम ने बुधवार की सुबह छापा मारा। इसी के साथ विधायक नसीर खां के घर पर भी आयकर विभाग की छापेमारी हुई।