-आजादी की 75वीं सालगिरह पर गाजियाबाद केमिस्ट एसोसिएशन ने किया ध्वजारोहण
गाजियाबाद। आजादी की 75वीं सालगिरह जनपद के विभिन्न स्थानों पर उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया। सुबह से ही हर तरफ देशभक्ति के तराने गूंजने लगे और ध्वजारोहण किया गया। बच्चों ने गीत-संगीत के जरिए अपनी खुशी का इजहार किया और आजादी की खातिर बलिदान देने वालों को याद किया गया। स्वतंत्रता दिवस की 75वीं वर्षगांठ पर राधे श्याम पैलेस नई बस्ती पर गाजियाबाद केमिस्ट एसोसिएशन द्वारा इस ऐतिहासिक दिवस को बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। मुख्य अतिथि महानगर उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष गोपीचंद प्रधान, महामंत्री अशोक चावला व संस्था के अध्यक्ष राजदेव त्यागी ने संयुक्त रूप से ध्वजारोहण किया। गोपीचंद ने कहा स्वतंत्रता दिवस युवाओं के लिए स्वाधीनता के गौरव को महसूस करने का दिन है। अपने उन असंख्य स्वतंत्रता सेनानियों और क्रांतिकारियों को कृतज्ञता के साथ याद करने का दिन है, जिन्होंने हमें आजादी दिलाने के लिए संघर्ष, त्याग और बलिदान के महान आदर्श प्रस्तुत किए। राजदेव त्यागी ने कहा देश को आजाद कराने में महापुरुषों ने जान की कुर्बानी दी। उनके मेहनत को हमें जाया नहीं जाने देना है।
इस मौके पर आर पचौरी, यश्वनी कुमार, संदीप गर्ग, अमित बंसल, अनिल गुप्ता, मनीष गर्ग, संजीव शर्मा, तुषार अरोड़ा , आलोक त्यागी, संजीव देवकमल, साजिद खान, अनुज गर्ग, पंकज गर्ग, शैलेश सैनी, अमित गुप्ता, प्रदीप पाल, अजय बंसल, आयुष सिंघल, वैभव त्यागी, हेमंत यागी, रमेश आनंद, मुकेश सिंघल, प्रशांत शर्मा, बलदेव, दिनेश चौहान, अल्पना चोपड़ा, वेद गंभीर, अजय खन्ना, अशोक सिंघल, हीरालाल गोयल, राहुल गर्ग, नरेश गोयल पंकज त्यागी आदि पदाधिकारी एवं दवा व्यापारी गण उपस्थित रहे।
















