8 मार्च से 15 मार्च तक जया किशोरी का सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन

-7 मार्च को भव्य कलश यात्रा का आयोजन, 1008 महिलाएं करेंगी प्रतिभाग

गाजियाबाद। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्री श्याम परिवार समिति द्वारा वार्षिक उत्सव के रूप में घंटाघर रामलीला मैदान में 8 मार्च से 15 मार्च तक श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया जाएगा। शुक्रवार को प्रेसवार्ता के दौरान संस्था के अध्यक्ष अनिल अग्रवाल सांवरिया ने बताया कि श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन रामलीला मैदान घंटाघर में दिनांक 8 मार्च से 15 मार्च तक किया जा रहा है। इस वर्ष श्रीमद् भागवत कथा को करने जया किशोरी का आगमन होगा। 7 मार्च को भव्य कलश यात्रा का आयोजन, यह यात्रा नेहरू युवा केंद्र अंबेडकर रोड से प्रारंभ होकर चौधरी मोड़, रमते राम रोड, डासना गेट, चौपला मंदिर, अनाज मंडी, घंटाघर होते हुए रामलीला मैदान मे विश्राम लेगी।

उन्होंने बताया कि कलश यात्रा में लगभग 1008 महिलाएं प्रतिभाग करेंगी। रामलीला मैदान घंटाघर में श्रीमद् भागवत गीता के लिए बहुत ही भव्य पंडाल लगाया जा रहा है। पिछले 1 महीने से कार्य चल रहा है। पंडाल का स्वरूप अयोध्या राम मंदिर मॉडल पर बनाया जा रहा है। पंडाल में बाबा श्याम को विराजित किया जाएगा। जिनका श्रृंगार करने के लिए कोलकाता के कुशल कारीगर के द्वारा विशेष फूलों से किया जाएगा। महामंत्री गौरव गर्ग ने बताया कि कार्यक्रम में गाजियाबाद के सभी गण मान्य व्यक्ति जनप्रतिनिधि पुलिस प्रशासन एवं सभी श्याम भक्तों को आमंत्रित किया गया है। कार्यक्रम में बाबा श्याम को छप्पन भोग का प्रसाद लगाया जाएगा। सभी श्याम प्रेमियों के लिए भोजन प्रसादम की भी व्यवस्था आठो दिन की गई है। पंडाल में इत्र की वर्षा भी की जाएगी।

कार्यक्रम के अंतिम दिन विश्व प्रसिद्ध बाबा श्याम के भजन गायक कन्हैया मित्तल के द्वारा भव्य कार्यक्रम किया जाएगा। वह अपने भजनों के माध्यम से बाबा को रिझाएंगे। प्रेस वार्ता में संरक्षक अनिल गर्ग द्वारा प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए भव्य आयोजन के लिए संस्था अध्यक्ष अनिल अग्रवाल सांवरिया की प्रशंसा करते हुए कहा कि अनिल सांवरिया गाजियाबाद कि एक ऐसी हस्ती हैं जो हमेशा सर्वश्रेष्ठ कार्यो मे अपना सहयोग बनाए रखते है। इस दौरान राम अवतार जिंदल, पूर्व मेयर आशा शर्मा, विजय जिन्दल, योगेश गोयल, वी.के गुप्ता, सौरभ गुप्ता, संजय अग्रवाल, भानु सिसोदिया, सौरभ जायसवाल, आशु बिंदल, के.पी. गुप्ता, अशोक अग्रवाल नमक वाले, राजकिशोर अग्रवाल, तनुज गंभीर, ममता गर्ग, उषा गोस्वामी दीप्ती अरोरा, अतुल गर्ग, राकेश मित्तल, लोकेश गर्ग, मुकेश बाबा अलोक गर्ग, दीपक अग्रवाल आदि ने कार्यक्रम में सहयोग किया।