मेयर-म्युनिसिपल कमिश्नर का संयुक्त निरीक्षण

शहर में जारी सौंदर्यीकरण कार्यों का जायजा

गाजियाबाद। महापौर आशा शर्मा एवं म्युनिसिपल कमिश्नर महेंद्र सिंह तंवर ने आज शहर में जारी सौंदर्यीकरण कार्यों का जायजा लिया। इस दौरान मातहतों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए गए। महापौर आशा शर्मा एवं म्युनिसिपल कमिश्नर महेंद्र सिंह तंवर ने संयुक्त रूप से कविनगर जोन में विवेकानंद नगर फ्लाईओवर के नीचे ट्रांसफर स्टेशन एवं सौंदर्यीकरण, सिटी जोन में रेलवे स्टेशन रोड एवं अदभुत वेस्ट प्लास्टिक निर्मित कलाकृतियां एवं साइट पटरी पर ग्रासिंग, सेंट्रल वर्ज ग्रासिंग, कंपनी बाग की सफाई व्यवस्था व मरम्मत कार्य, पीएसी चौक के सौंदर्यीकरण (फाउन्टेन) व निर्माण कार्य तथा हिंडन नदी पर शौचालय का मुआयना किया, जोकि काफी साफ़ -सुथरा मिला एवं हिंडन मोक्ष स्थल के लिए पार्किंग व्यवस्था की जा रही है, जिससे मोक्ष पर आने वाले नागरिकों को पार्किंग की असुविधा न हो सके। इसी के साथ हिंडन नदी पुल पर अदभुत वेस्ट प्लास्टिक निर्मित कलाकृतियां भी बहुत आकर्षित लगेंगी और रात्रि के समय लाइटिंग से भी आकर्षित करेंगी एवं अन्य कार्यों का जायजा लिया गया। गाजियाबाद नगर निगम द्वारा शहर को काफी अच्छे दर्जे पर साफ-स्वच्छ एवं सुंदर बनाया जा रहा है, जिसमें पूरा नगर निगम परिवार पूर्ण रूप से लगातार हरसमय सहयोग कर रहा है, जिससे की शहर को नंबर एक पर लाया जा सके और इसी प्रकार कार्य किया गया तो निश्चित रूप से ही नंबर एक पर शहर होगा। इस दौरान गाजियाबाद नगर निगम की टीम के सभी विभागाध्यक्ष सहित क्षेत्रीय पार्षद राजीव शर्मा, पार्षद जाकिर सैफी एवं जोनल प्रभारी उपस्थित रहे।