सड़क सुधार कार्य कौशांबी प्रभारी ने किया शुभारंभ

गाजियाबाद। कौशांबी थाने से एंजेल माल होते हुए सीमांत विहार तक सड़क सुधार कार्य का रविवार को क्षेत्रीय पार्षद मनोज गोयल पार्षद निधि से 27 लाख की लागत से निर्माण कार्य का कौशांबी थाना प्रभारी महेंद्र सिंह ने नारियल फोड़कर शुभारंभ किया। क्षेत्रीय पार्षद ने कहा कौशांबी थाने से एंजेल माल होते हुए सीमांत विहार की सड़क पिछले काफी समय से जर्जर की हालत में थी। जिस कारण आने-जाने वालों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। निर्र्माण कार्य पूर्ण होने से क्षेत्र के लोगों का इसका लाभ मिलेगा। मेरा उद्देश्य क्षेत्र का विकास करना है। क्षेत्र की समस्याओं को सुलझाने हर संभव प्रयास किया जाता है। कई बार कुछ रुकावटों की वजह से विकास कार्यो में देरी भी हो जाती है। उन्होंने वार्डवासियों से धैर्य रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में इसके अलावा भी बहुत से विकास कार्य शुरु करवाए जाएंगे। वह हर रुकावट और चुनौतियों का सामना करते हुए आगे बढ़कर अपने वार्ड के विकास के लिए अपने प्रयासों को जारी रखेंगी। इस मौके पर समाजसेवी प्रमोद जैन, भाजपा नेता अवधेश कटिहार, रोहित, सरीन, एसके गोयल, श्यामवीर भदोरिया, पूजा मेहरा, श्याम सुंदर सिंह, आनंद सिंह रावत, मनोज आहूजा, अनूप रावत, संजीव यादव सहित क्षेत्र के अन्य क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।